17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeभोपालMP: आनंदपुर धाम पहुंचे PM मोदी, मिलने को खड़े समर्थकों की गेट...

MP: आनंदपुर धाम पहुंचे PM मोदी, मिलने को खड़े समर्थकों की गेट पर पुलिस से नोकझोंक, हाथ लगी निराशा

Published on

अशोकनगरः

पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आए हैं। इस बार वे अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम पहुंचे हैं। यहां पीएम के आगमन की सूचना मिलते ही धाम के गेट पर मोदी के चाहने वालों की भीड़ उमड़ गई। हालात ये हो गए कि पीएम मोदी की एक झलक पाने के चक्कर में समर्थकों की गेट पर उपस्थित पुलिस जवानों से तक बहस तक हो गई।

दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3:20 पर श्री आनंदपुर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। लेकिन आनंदपुर ट्रस्ट का निजी कार्यक्रम होने के कारण मोदी के समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी। प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मीडिया और मोदी के चाहने वालों की धाम के गेटों पर भीड़ लगी रही। ऐसे में धाम के अनुयायी भी बंद गेटों के खुलने का इंतजार करते रहे।

लोगों ने खटखटाए गेट पुलिस को देख भगदड़
इस बीच धाम के गेटों पर लगी भीड़ अंदर जाने के लिए पुलिस से बहस करते रहे। जब गेट बंद हुए तो भीड़ ने गेटों को जोर-जोर से ठोकना शुरू कर दिया। जिसके बाद जैसे ही गेट खोल पुलिस बाहर आई तो लोगों ने भागना शुरू किया। पुलिस को देख भगदड़ के हालात बन गए जिसमें कई लोग जमीन पर भी गिर गए।

पीएम मोदी ने की गुरुदेव की पूजा
एक तरफ पीएम मोदी के समर्थक बाहर इंतजार करते रहे। वहीं, पीएम मोदी ने आनंदपुर धाम के अंदर पहुंचे। वहां धर्मगुरुओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने गुरू जी महाराज मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही आनंद सरोवर में पुष्पांजलि अर्पित की। इस सरोवर का बहुत महत्व है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...