15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्रियों से की बात, तीसरे...

PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्रियों से की बात, तीसरे कार्यकाल के लिए लिया आशीर्वाद

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा को फोन करके बात की है. उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत पर उनका आशीर्वाद लिया है. नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 71 मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. सोमवार को उन्होंने मंत्रियों को पोर्टफोलियो का बंटवारा किया है.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल में बड़े मंत्रालयों में यथास्थिति बनाए रखने की कोशिश की गई है. मसलन, सीसीसी मंत्रालयों (गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मामले) में पिछले मंत्रियों को ही रिपीट किया गया है. पीएम मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और जो विभाग किसी अन्य मंत्री को नहीं दिया गया है – अपने पास रखा है

चार बड़े मंत्रालयों पर बीजेपी का नियंत्रण
पीएम मोदी के इस तीसरा कार्यकाल में भी अमित शाह गृह मंत्रालय संभालेंगे. राजनाथ सिंह ही रक्षा मंत्री रहेंगे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ही बनाया गया है और विदेश मामले की जिम्मेदारी एस जयशंकर के ही कंधों पर होगी. खास बात ये है कि बीजेपी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी मंत्रालयों पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है. सीसीएस को देश के लिए सुरक्षा संबंधी फैसले लेने में अहम माना जाता है.

पहली कैबिनेट मीटिंग में क्या बोले पीएम मोदी?
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में पीएम ने सभी मंत्रियों को बेवजह बयानबाजी से बचने की सलाह दी है. उन्होंने मीटिंग में कहा कि अपने मंत्रालय से संबंधित विषयों पर जरूरी हो तब ही बोलें. प्रवचन देने से बचें. समय से मंत्रालय पहुंचें. समय से मंत्रालय पहुंचने पर कार्यालय के कर्मचारियों पर भी अच्छा असर पड़ता है. उन्होंने अपने राज्य मंत्रियों को भी फाइल भेजने की सलाह दी है और मंत्रालय के फैसलें में राज्यमंत्री को शरीक करने की सलाह दी है.

लोकसभा चुनाव में बहुमत से चूकी बीजेपी
2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 543 में से 293 सीटें जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. हालांकि, बीजेपी अकेले 240 सीटें जीतकर लोकसभा में बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई. लोकसभा में जादुई संख्या 272 है. जेडीयू और टीडीपी बीजेपी की बड़ी सहयोगियों में शामिल है, जिन्हें मोदी मोदी मंत्रिमंडल में भी जगह दी गई है.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...