14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी पूर्व जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे... संसद में बीजेपी...

पीएम मोदी पूर्व जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे… संसद में बीजेपी सांसद के दावे पर छिड़ा घमासान

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा से बीजेपी के सांसद प्रदीप पुरोहित ने संसद में ऐसा बयान दिया जिस पर विवाद हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे। उनके इस बयान को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताया है। बजट सत्र के दौरान दिए गए इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि बीजेपी छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का राजनीतिकरण कर रही है।

बारगढ़ सांसद प्रदीप पुरोहित का कमेंट
प्रदीप पुरोहित, ओडिशा के बारगढ़ से बीजेपी सांसद हैं। अभी संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज चल रहा है। इस बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछले जन्म में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज थे। पुरोहित ने यह बात सोमवार को अपने संबोधन में कही। इस बयान के बाद सदन में काफी शोरशराबा हुई, वहीं सोशल मीडिया पर भी कड़ी प्रतिक्रिया हुई। लोगों ने बीजेपी सांसद के दावे पर सवाल खड़े किए।

बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने क्या कहा जानिए
बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने लोकसभा में बोलते हुए एक संत से मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संत ने उन्हें बताया था कि नरेंद्र मोदी का पूर्व जन्म छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में हुआ था। प्रदीप पुरोहित ने कहा, ‘मैं जिस क्षेत्र से आता हूं, वहां एक गंधमर्दन पहाड़ी क्षेत्र है। वहां एक गिरिजा बाबा संत रहते हैं। एक दिन बातचीत चल रही थी तो उन्होंने हमें बताया कि देश के आज जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वे अपने पूर्व जन्म में महाराज छत्रपति शिवाजी थे। इसलिए आज वे भारत को दुनिया में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की भावना से काम कर रहे हैं।’

लोकसभा में बीजेपी एमपी के बयान पर हंगामा
पुरोहित ने इस बात को आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंध के तौर पर पेश करने की कोशिश की। हालांकि, उनके इस दावे से तुरंत विवाद शुरू हो गया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय रखी। वहीं विपक्षी पार्टियों ने इस बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने कहा कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का राजनीतिकरण करने की कोशिश है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी सांसद के दावे पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के इन बेशर्म चाटुकारों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी की छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करना गलत है।

Latest articles

रक्षाबंधन से पहले शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में सफर होगा आसान : सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान...

उज्जैन: हाथ-ठेला व्यापारियों ने लगाया अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

भोपाल। राजधानी और स्थानीय स्तर पर रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने वाले...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बस संचालन लागत बेकाबू, परिवहन मंत्री से बैठक

भोपाल। ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चलती ट्रेनों में सो रही महिलाओं को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय लुटेरा गिरफ्तार

भोपाल। चलती ट्रेनों में सो रही महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाने वाले एक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...