12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यबिहार में बीजेपी विधायक की 'कमल छाप' कार पर पुलिस का एक्शन,...

बिहार में बीजेपी विधायक की ‘कमल छाप’ कार पर पुलिस का एक्शन, काटा मोटा चालान, जानिए कितने रुपये का

Published on

छपरा

छपरा में बीजेपी विधायक सीएन गुप्ता की कार पर गलत पार्किंग के लिए चालान काटते हुए जुर्माना लगाया गया। विधायक की कार पंकज सिनेमा के पास SBI मेन ब्रांच के सामने खड़ी थी। विधायक की कार की वजह से सड़क पर जाम लग गया था। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। विधायक की कार पर ‘सदस्य, बिहार विधानसभा’ और ‘कमल छाप’ का बोर्ड लगा था, फिर भी पुलिस ने नियमों का पालन किया। इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस की निष्पक्षता की सराहना की। यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

विधायक की कार की वजह से सड़क पर लग रहा था जाम
मिली जानकारी के मुताबिक, छपरा के मुख्य मार्ग पर बीजेपी विधायक सीएन गुप्ता की मारुति स्विफ्ट कार (BR04F6227) गलत जगह खड़ी थी। इससे वहां आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। लंबे समय से सड़क किनारे खड़ी कार की वजह से बार-बार जाम लग रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची।

विधायक की कार का 2500 रुपये का कटा चालान
पुलिस ने देखा कि विधायक का बोर्ड लगी कार वाकई में गलत जगह खड़ी थी। कार की वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने बिहार यातायात अधिनियम के तहत कार का अवैध पार्किंग का चालान काटते हुए 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मामले पर क्या कहना है ट्रैफिक थानाध्यक्ष का?
विधायक की कार पर ‘सदस्य, बिहार विधानसभा’ का बोर्ड लगा होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने कोई रियायत नहीं दी। ट्रैफिक थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया, ‘पंकज सिनेमा के पास विधायक की गाड़ी अवैध रूप से पार्क की गई थी, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। बिहार यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का चालान काटा गया।’

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...