12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयपुलिस पकड़ में ऐसी अकड़ जैसे बड़ी बाजी मार ली! साहिल, तुम...

पुलिस पकड़ में ऐसी अकड़ जैसे बड़ी बाजी मार ली! साहिल, तुम सच में हैवान हो

Published on

दिल्ली

गलतियां कौन नहीं करता? हमसे गलतियां होती रहती हैं, लेकिन उसका एक दायरा होता है। आप किसी की हत्या कर दें, यह गलती नहीं कही जा सकती। खासकर जब हत्या के बाद आप को बिल्कुल पछतावा नहीं हो तो साफ है कि आपने जान-बूझकर, पूरी प्लानिंग के साथ हैवानियत की है। साक्षी को दनादन 21 बार चाकू घोंपने के बाद जिस तरह उसके अधमरे शरीर पर बार-बार पत्थर मारा, उससे साहिल की हैवानियत तो झलक ही गई है। पुलिस की पकड़ में आने के बाद उसने जो हाव-भाव दिखाया है, उससे साफ हो गया है कि वो इंसान नहीं राक्षस है। उसे अपने किए पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं। उसके चेहरे से हैवानियत साफ झलक रही है। वह ऐसे अकड़कर बैठा है जैसे बहुत बड़ा मैदान मार लिया हो।

एक बार यह मान भी लिया जाए कि साक्षी के व्यवहार से वह आहत हो गया और गुस्से में उसने उसकी हत्या कर दी। लेकिन इस तरह से! चाकू पर चाकू, घोंपता जा रहा है। फिर जब साक्षी का गोदा हुआ शरीर सड़क पर धड़ाम हो जाता है तो उस पर बार-बार पत्थर पटकना। ऐसा कौन सा गुस्सा है जो 21 चाकू मारने के बाद भी शांत नहीं हुआ। इतना ही नहीं, चार-पांच बार पत्थर मारने के बाद वह हैवान वहां से चल देता है। लेकिन अगले ही पल फिर लौटता है और फिर से पत्थर पर पत्थर बरसाता है। सोचिए, यह प्यार में पड़े आशिक की करतूत हो सकती है भला! मान लेते हैं कि साक्षी ने उसकी भावनाएं आहत की होंगी, लेकिन दिल दुखने पर कोई प्रेमिका की ऐसी भयावह हत्या करता है क्या?

चलिए, एक बार यह भी मान लेते हैं कि साहिल हद से ज्यादा गुस्सैल है। उसने गुस्से में 21 बार चाकू गोदे और बार-बार पत्थर मारा। लेकिन बाद में तो उसे अपनी गलती का अहसास होता! अगर उसे लगता कि उसने गुस्से में वो कर दिया जो उसे नहीं करना चाहिए था, तो जरूर उसे पछतावा होता। क्या इस तस्वीर को देखकर कहीं से लगता है कि साहिल को अपनी हैवानियत पर थोड़ा भी पछतावा है? तस्वीर तो उसके दिल की बात साफ बयां कर रही है। उसके शैतानी चेहरे से साफ दिख रहा है कि उसे पछतावा तो दूर, अपने किए पर गर्व है। तभी तो वह अकड़कर बैठा है और कैमरे के सामने ऐसा पोज दे रहा है, जैसे कि किसी को संदेश दे रहा हो- मैंने कर दिखाया, मैंने मैदान मार ली, मैंने वो कर दिखाया जो सबके बूते की बात नहीं।

सच में साहिल, तूने वो कर दिखाया जो सबके बूते की बात नहीं। इस स्तर की हैवानियत को अंजाम देना तो दूर, ज्यादातर लोग तो ऐसा सोच भी नहीं सकते- बेहद भयंकर गुस्से का आगोश में भी। सच पूछो तो हमें तो यह भी यकीन नहीं हो रहा है कि तुम जैसा राक्षस हमारे बीच ही पला-बढ़ा है। तुम सच में सबसे अलग हो, इंसानों से अलग- एक राक्षस। तुम वह हैवान हो जिसका चेहरा शायद ही कोई भूल पाए, लेकिन यह भी सच है कि शायद ही कोई तुम्हारा चेहरा याद रखना चाहे। तुम वो हैवान हो जो अपने माता-पिता, भाई-बहन को जीते जी मार दिए। तुमने अपने हाथ में जो कलाना बांध रखा है ना, वो तुम्हारी हैवानियत का सबसे बड़ा सबूत है। यह बताता है कि तुमने कितनी प्लानिंग के साथ पहले भोली-भाली लड़की के करीब गए, उसे धोखा दिया और झूठे प्यार के जाल में फांसा और फिर तुमने वही किया जो तुझे करना था- हत्या। एक इंसान की नहीं, इंसानियत की। साहिल, तुमने सच में बाजी मार ली- हैवानियत की होड़ में तुम अव्वल निकले।

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...