6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यपुलिस को देखना चाहिए था, लाउडस्पीकर पर क्या बज रहा... बहराइच हिंसा...

पुलिस को देखना चाहिए था, लाउडस्पीकर पर क्या बज रहा… बहराइच हिंसा पर अखिलेश ने प्रशासन को बताया दोषी

Published on

बहराइच

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा की घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मेरी अपील है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। घटना दुखद है और सरकार को न्याय करना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि जिस समय ये जुलूस निकला उस समय पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि रूट पर सुरक्षा है या नहीं? पर्याप्त पुलिस की तैनाती है या नहीं? लाउडस्पीकर पर क्या बजाया जा रहा था? प्रशासन को इसका ध्यान रखना चाहिए था। शासन की चूक की वजह से ये घटना हुई।

अखिलेश ने कहा कि बहराइच की घटना किस कारण हुई है, ये सभी जानते हैं। सरकार को न्याय करना चाहिए। एक चौकी इंचार्ज हटाने से कानून व्यवस्था नहीं सुधरेगी। जिस समय ये जुलूस निकला उस समय पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि रूट पर सुरक्षा है या नहीं, पर्याप्त पुलिस की तैनाती है या नहीं। उन लाउडस्पीकर पर क्या बजाया जा रहा है? अगर ये बात मैं कहूं तो हो सकता है कि सरकार कुछ और बात कहे लेकिन ये देखना चाहिए कि क्या बजा रहे हैं? अखिलेश ने कहा कि केवल बहराइच ही नहीं बल्कि बनारस के रामनगर में पर्याप्त पुलिस बल न होने की वजह से लाठियां चलीं। लखीमपुर में किसने नहीं देखा कि विधायक को झापड़ मारा गया। लेकिन क्या कार्रवाई हुई। क्या प्रशासन को खुद एफआईआर दर्ज नहीं करनी चाहिए?

हिंसा और आगजनी
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद सोमवार को एक बार फिर से आगजनी और तोड़फोड़ की गई। कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। बाइक के शोरूम और एक अस्पताल में आग लगा दी गई है। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। दवाइयों को जला दिया गया है। मामले को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने मार्च किया। अगल बगल इलाके की पुलिस को भी बुला लिया गया है। इस मामले में मौके पर गृह सचिव संजीव गुप्ता और एडीजी (कानून-व्यवस्था) और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को भेजा गया है। फिलहाल 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

क्या हुआ था?
इससे पहले रविवार को बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे बचाने पहुंचे राजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया। इसके विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी और पथराव हुआ था।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...