26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'पुलिस हिंदुओं के साथ खड़ी नहीं दिखी...', नागपुर हिंसा को लेकर BJP...

‘पुलिस हिंदुओं के साथ खड़ी नहीं दिखी…’, नागपुर हिंसा को लेकर BJP विधायक ने उठाए सवाल

Published on

नागपुर

नागपुर हिंसा को लेकर बीजेपी विधायक प्रवीण दटके ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सोमवार (17 मार्च) को हुई हिंसा के दौरान पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ नहीं खड़ी थी. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा.

नागपुर सेंट्रल के बीजेपी विधायक प्रवीण दटके ने कहा, “मैं आज सुबह-सुबह यहां पहुंचा हूं. यह पूरी घटना पहले से तय थी. कल सुबह आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना हुई, फिर सब कुछ सामान्य रहा. बाद में भीड़ ने सिर्फ हिंदुओं के घरों और दुकानों में प्रवेश किया. पहले सभी कैमरे तोड़ दिए गए और फिर हथियारों के साथ हिंसा को अंजाम दिया गया.

हिंदुओं के साथ नहीं थी पुलिस- बीजेपी विधायक
उन्होंने आगे कहा, “मैंने सीपी (पुलिस आयुक्त) से बात की, यह एक संवेदनशील क्षेत्र है. हमने पीआई संजय सिंह को दो घंटे तक फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद था. हम पुलिस से संपर्क कर रहे थे. जब पुलिस यहां पहुंची, तो यहां सब कुछ हो चुका था. मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी बात करूंगा. अपराधियों की तस्वीरें डीवीआर में हैं. हम इसे पुलिस को मुहैया कराएंगे. यह अफसोस की बात है कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं हुई. भीड़ का एक बड़ा हिस्सा बाहर से आया था.”

‘हिंदुओं को उठाना पड़ेगा कदम’
उन्होंने कहा कि मैं पुलिस कमिश्नर से अनुरोध करूंगा कि वह खुद यहां आएं और यहां के नागरिकों से बात करें. साथ ही तुरंत इस पर कार्रवाई करें नहीं तो अगला कदम हिंदुओं को मजबूरन उठाना पड़ेगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...