12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यमराठी भाषा पर RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर महाराष्ट्र में...

मराठी भाषा पर RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी बवंडर, सफाई देने उतरे सीएम फडणवीस

Published on

मुंबई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी के मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयान के तूल पकड़ने पर सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मराठी मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा है, उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को इसे सीखना और बोलना चाहिए। फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता भास्कर जाधव की महाराष्ट्र सरकार से आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी की टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगने की मांगा था।

फडणवीस ने रखी अपनी राय
एक दिन पहले आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने कहा था कि मुंबई की एक भाषा नहीं है। इसमें कई भाषाएं हैं। कुछ क्षेत्रों की अपनी भाषा है। घाटकोपर की भाषा गुजराती है। गिरगांव में आपको हिंदी बोलने वाले कम और मराठी बोलने वाले अधिक मिलेंगे।इसलिए आप मुंबई में रहें तो मराठी सीखनी जरूरी नहीं है। ऐसा जरूरी नहीं कि मुंबई में रहने के लिए आपको मराठी आनी ही चाहिए। भैयाजी जोशी के इस बयान से सीएम देवेंद्र फडणवीस सहमत नहीं हैं और उन्होंने कहा है कि मुंबई में रहना है तो सभी मराठी सीखनी चाहिए।

शासन की भाषा मराठी है: फडणवीस
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा मुंबई में रहने वालों को मराठी सिखनी ही चाहिए। भैयाजी जोशी यह मत से सहमत होंगे, मैं फिर एक बार सरकार की तरफ से कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र की भाषा मराठी है। यहां पर सभी भाषा का सम्मान किया जाता है. जो खुद की भाषा से प्यार करता है वही दूसरों की भाषा का सम्माम करता है। शासन की भूमिका पक्की है शासन की भूमिका मराठी है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...