17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में सियासी 'तू-तू-मैं-मैं' तेज, AAP ने राहुल गांधी को भी 'बेईमानों'...

दिल्ली में सियासी ‘तू-तू-मैं-मैं’ तेज, AAP ने राहुल गांधी को भी ‘बेईमानों’ की लिस्ट में डाला, केजरीवाल को बताया अकेला ईमानदार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी बीजेपी के साथ-साथ अब कांग्रेस पर भी हमलावर हो गई है। लोकसभा चुनाव में जहां आप और कांग्रेस साथ थीं, वहीं अब एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को बेईमानों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। शनिवार को आप ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें बीजेपी के नेताओं के साथ तीसरे नंबर पर राहुल गांधी की भी तस्वीर है।

AAP के पोस्टर में क्या?
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर यह पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में लिखा है “केजरीवाल की ईमानदारी सभी बेईमान लोगों पर भारी पड़ेगी।” इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, ‘एक अकेला।’ इस पोस्टर में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर है। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, वीरेंद्र सचदेवा, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र गुप्ता और रमेश बिधुड़ी की तस्वीर शामिल है। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित की तस्वीर भी पोस्टर में है।

राहुल गांधी ने भी अलग-थलग दिख रहा ‘इंडिया’ गठबंधन
लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ तमाम विपक्षी दल एकजुट हुए थे और इंडिया गठबंधन बनाया था। लेकिन यह गठबंधन अब अलग-थलग दिख रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दो साथी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। वहीं गठबंधन के दूसरे दल भी दो धरों में नजर आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और टीएमसी ने आम आदमी पार्टी को खुला समर्थन दे दिया है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने नसीहत दे रही है कि आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस हमलावर न हो।

कांग्रेस भी साध रही AAP पर निशाना
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक रैली में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा,’दिल्ली को अब पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का वास्तविक विकास मॉडल चाहिए, न कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का झूठा प्रचार और पीआर मॉडल।’ इससे पहले सीलमपुर रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल पीएम मोदी की तरह प्रचार और झूठे वादों की राजनीति कर रहे हैं।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...