16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'Poor Lady... अंत तक थक गई थीं', राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण पर...

‘Poor Lady… अंत तक थक गई थीं’, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण पर बोलीं सोनिया गांधी

Published on

नई दिल्ली,

संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया तो उन्होंने सीधे मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन इस बीच सोनिया और राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते दिखाई दिए.

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन पर कहा कि झूठे वादे हैं. जिसके बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग कहा. इस पर सोनिया गांधी कहती हैं पुअर लेडी… राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं.

बता दें कि संसद का बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनसे होने वाले बदलावों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि लोन और बीमा को सबके लिए आसान बनाया है.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार लगातार मिशन मोड में काम कर रही है, जिसका फायदा भी देखने को मिल रहा है. विदेशों से जमकर निवेश आ रहा है और इसके चलते देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने अपने अभिभाषण में संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र भी किया, इसके अलावा जम्मू कश्मीर में रेल परियोजना के पूरे होने को बड़ी उपलब्धि बताया.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...