12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालइंस्टाग्राम पर कट्टे-कारतूस के साथ डाले फोटो, बोला- जिस किसी को मर्डर...

इंस्टाग्राम पर कट्टे-कारतूस के साथ डाले फोटो, बोला- जिस किसी को मर्डर कराना हो तो संपर्क करे

Published on

रीवा,

बेखौफ गैंगस्टर अब अपराधियों के आदर्श बनते जा रहे हैं. शहर और गांव में भी इनकी धमक दिखने लगी है. मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित एक गांव से सोशल मीडिया पर मर्डर का कॉन्टैक्ट लेने की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. इस पोस्ट में ‘किंग मिसाइल 2222’ नाम के इंस्टा यूजर ने असलहे के साथ फोटो अपलोड कर मर्डर करने के लिए संपर्क करने का ऑफर दिया है.

मामला रीवा जिले के सेमरिया थाने का है. इंस्ट्राग्राम पर एक बेखौफ नाबालिग ने कट्टे कारतूस के साथ पोस्ट की है. इस पोस्ट में सुपारी किलर कह रहा है कि मर्डर के लिए उससे संपर्क करे. इसके इंस्ट्राग्राम एकाउंट को सर्च करने पता चलता है कि इसने खुद का नाम ‘किंग मिसाइल 2222’ रखा है.

इसके अलावा इसने अपने बायो में गैंगस्टर मिसाइल, ब्लैक लभर और रीवा रियासत लिखा है. किंग मिसाइल कुछ दिनों से गांव में बादशाहत कायम करना चाहता था. उसने इंस्टा में कुल 56 पोस्ट की है. इसके 463 फालोवर्स हैं और यह 3674 लोगों को खुद फॉलो करता है. यह किलर खुले आम इंस्टा के इस एकाउंट से मर्डर की सुपारी लेने का दावा कर रहा था.

एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि भ्रामक पोस्ट की सूचना मिलने के बाद किंग मिसाइल पुलिस की रडार में आ गया. साइबर सेल तत्काल एक्टिव हो गया, पुलिस ने जाल बिछाया. मोबाइल नंबर और इंस्ट्राग्राम के एकाउंट को ट्रेस कर किंग मिसाइल को पकड़ लिया.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...