15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्ता भ्रष्ट बनाती है, मैंने सोचा था कि AAP... अरविंद केजरीवाल की...

सत्ता भ्रष्ट बनाती है, मैंने सोचा था कि AAP… अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले पूर्व जस्टिस संतोष हेगड़े

Published on

बेंगलुरु

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एन संतोष हेगड़े ने अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने पर निराशा व्यक्त की है। हेगड़े ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूरी तरह निराश हैं। जिन्हें आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट दिखाई देता है कि जब आप सत्ता में होते हैं तो लालच आप पर हावी हो जाता है। हेगड़े ने कहा कि मैं पूरी तरह निराश हूं। मैंने सोचा था कि ‘आप’ प्रशासनिक निष्पक्षता लाएगी जबकि ऐसा नहीं है। और यह इस तथ्य का संकेत है कि सत्ता भ्रष्ट बनाती है और संपूर्ण सत्ता पूरी तरह भ्रष्ट कर देती है। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हेगड़े उन लोगों में शामिल हैं जो एक दशक से अधिक समय पहले अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन में केजरीवाल के साथ शामिल थे।

भ्रष्टाचार का अड्डा है राजनीति
आंदोलन ने जब आम आदमी पार्टी (आप) के रूप में राजनीतिक दल का रूप ले लिया था तो कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त हेगड़े इससे अलग हो गए थे। उन्होंने कहा कि बाहर आने की खास वजह थी कि आज की राजनीति भ्रष्टाचार का अड्डा है। कोई राजनीतिक दल इससे मुक्त नहीं है। हेगड़े ने कहा कि हमारा सिद्धांत था कि राजनीति से बाहर रहेंगे और राजनीति को स्वच्छ करने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर कुछ लोगों ने फैसला किया कि राजनीति में जाना चाहिए और इसे साफ करना चाहिए। मुझे लगता था कि ऐसा कभी सफलतापूर्वक नहीं किया जा सकता। हेगड़े ने भ्रष्टाचार के मामलों में बीजेपी नीत राजग सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने और निशाना बनाने के विपक्षी दलों के बार-बार लगाए जाने वाले आरोपों पर कहा कि विपक्षी दलों के इन आरोपों पर मुझे भरोसा नहीं है कि सत्तारूढ़ पार्टी केवल विपक्ष को खत्म करने के लिए ऐसा कर रही है। हां चुनिंदा तरीके से वे ऐसा कर रहे हैं। लेकिन इसमें कोई अपराध नहीं है।

Latest articles

13 दिन बाद ताऊ के खेत में मिला शव, भाई-भाभी पर हत्या का शक

भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से लापता एक कारोबारी...

भोपाल में पुलिस ने बदला एक्सीडेंट करने वाला ट्रैक्टर! बीमा बचाने के लिए खेल का आरोप

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली गंभीर सवालों के घेरे...

एम्स भोपाल में बढ़ रहे जेंडर चेंज के मामले, सर्जरी के जरिए युवक बन रहे युवती

भोपाल। समाज की रूढ़ियों को तोड़कर अपनी असली पहचान पाने की चाह अब छोटे...

वादाखिलाफी पर बिफरे अतिथि शिक्षक: राजधानी में हजारों का हल्लाबोल, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अपनी लंबित मांगों और सरकार की कथित वादाखिलाफी के विरोध में बुधवार को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...