24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिप्रताप सारंगी के माथे पर चोट, राहुल गांधी को देखते ही बरस...

प्रताप सारंगी के माथे पर चोट, राहुल गांधी को देखते ही बरस पड़े बीजेपी सांसद… देखें धक्का कांड का पूरा VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गुरुवार को हो रहे प्रोटेस्ट के वक्त बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के घायल होने के बाद संसद में तनाव बढ़ गया है. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अन्य सांसद को धक्का दिया, जिससे प्रताप सारंगी को चोटें आईं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल पर प्रोटेस्ट के दौरान दो बीजेपी सांसदों पर हमला करने का आरोप लगाया है. इस आरोप का कांग्रेस ने जोरदार खंडन किया है.

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी के माथे पर चोट आई है. सारंगी ने कहा, ”मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया. इसके बाद में गिर गया.”

धक्का-मुक्की के बाद क्या हुआ?
बीजेपी सांसद सारंगी के गिरने के बाद राहुल गांधी पलटकर उन्हें देखने के लिए आते हैं लेकिन सत्ता के पक्ष के सांसदों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया. इस दौरान बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे की आवाज आई, “क्या राहुल, शर्म नहीं आती.गुंडागर्दी करते हो, बूढ़े को गिरा दिया.”इस पर राहुल गांधी ने कहा, “इन्होंने मुझे धक्का दिया.” इसके बाद राहुल गांधी वापस लौट जाते हैं. बता दें कि इस दौरान बीजेपी सांसदों की तरफ से नारेबाजी भी की गई.

‘कैमरे में सब कैद…’
प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी ने कहा, “कैमरे में सब कैद है. मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था. बीजेपी के सांसदों ने मुझे धकेला और धमकाया. खड़गे जी को भी धक्का दिया. हमें धक्का-मुक्की से हमें कुछ नहीं होता है. बीजेपी रे सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते.”

राहुल ने कहा कि मैं संसद के भीतर जाना चाहता था. संसद में जाना मेरा अधिकार है मुझे रोकने की कोशिश की गई. हमें संसद के भीतर जाने से रोका गया. बीजेपी के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि ये संसद का एंट्रेंस हैं. बीजेपी के सांसद मुझे धकेल रहे थे, धमका रहे थे. बीजेपी के सांसदों ने एंट्रेंस रोक दी. वे मुझे लगातार धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...