19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबिहार : गर्भवती पत्नी को मायके से बुलाकर की हत्या, शव फेंककर...

बिहार : गर्भवती पत्नी को मायके से बुलाकर की हत्या, शव फेंककर पति काम पर लौटा, फिर..

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने गर्भवती पत्नी को मायके से बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बांध के किनारे फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया.

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, हर्षित सरकारी एंबुलेंस सेवा 102 में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) के पद पर कार्यरत है. 18 मार्च 2024 को उसकी शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से बिंदु कुमारी से हुई थी. बिंदु सात माह की गर्भवती थी और अपने मायके में रह रही थी.

मायके वालों का आरोप है कि बुधवार की रात 12 बजे हर्षित ने उसे घर से बाहर बुलाकर गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सनहा-गोरगामा अवध तिरहुत पथ पर बांध के किनारे फेंक दिया. इसके बाद वह फिर ड्यूटी के लिए सदर अस्पताल चला गया. जब यह इनपुट पुलिस को दी गई तो आज पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और हर्षित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

पति ने पहले भी पत्नी के साथ की थी मारपीट
परिजनों ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2024 में हुई थी और गर्भवती होने के बाद वह अपने मायके में रह रही थी, लेकिन उसके पति ने रात में बुलाकर उसकी हत्या कर दी. उसका पति इसके पहले भी उसके साथ मारपीट करता था और दो-तीन महीने पहले भी जहर खिलाकर उसे मारने की कोशिश की थी. हालांकि, परिजन हत्या की वजह नहीं बता रहे हैं.

आरोपी सदर अस्पताल से गिरफ्तार
वहीं, मृतक के भाई ने कहा कि शायद उसे लड़की पसंद नहीं थी और इसी वजह से उसने यह अपराध किया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सदर अस्पताल में उसे गिरफ्तार करने पहुंचे साहेबपुर कमाल थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this