11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP के स्कूलों में रामजन्मभूमि के इतिहास को पढ़ाने की तैयारी, फैसला...

MP के स्कूलों में रामजन्मभूमि के इतिहास को पढ़ाने की तैयारी, फैसला जल्द

Published on

इंदौर,

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राम जन्मभूमि के इतिहास को मध्य प्रदेश की शिक्षा में शामिल करने की कोशिश होगी। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा राम जन्मभूमि में भगवान राम का प्रवेश हुआ है, इस इतिहास को सभी को पढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, हम कोशिश करेंगे की शिक्षा में भी इसका समावेश करें। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि इस आंदोलन में बहुत से लोगों ने बलिदान दिया। राजा धनंजय से लेकर कोठारी बंधु तक, इस श्रृंखला को हम देखें तो लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय का यह बयान आने के बाद राज्य की सियासत में गर्माहट आने की संभावना बन गई है।

हालांकि, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर अभी मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान नहीं आया है। वहीं, इस पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 22 जनवरी को किया था। इस मौके पर पीएम मोदी खुद मौजूद थे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देशवासी लाइव देख सकें, इसको लेकर केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन अवकाश दिया गया था।

वहीं, कई राज्य सरकारों ने भी इस मौके पर स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई है। अयोध्या इतनी बड़ी संख्या में लोग दर्शन करनेके लिए पहुंचे हैं कि पैर रखने की तक की जगह नहीं है। भीड़ को देखते हुए मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के संत ने लोगों से बाद में दर्शन करने की अपील की है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this