14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिचार साल में यमुना को साफ करने की तैयारी, क्या बीजेपी पूरा...

चार साल में यमुना को साफ करने की तैयारी, क्या बीजेपी पूरा कर पाएगी चुनावी वादा?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इस बार के दिल्ली चुनाव में यह मुद्दा काफी बड़ा था और बीजेपी ने यमुना को साफ करने की कसम खाई थी। अब उसी भरोसे पर जनता ने वोट दिया और अब जमीन पर काम शुरू हो चुका है। यमुना सफाई में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना भी एक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, 4 प्वाइंट स्ट्रैटेजी पर काम हो रहा है।

बताया तो यह भी जा रहा है कि यमुना की सफाई के लिए बड़े-बड़े ट्रैश स्किमर्स लगा दिए गए हैं, इनके जरिए पानी को साफ किया जा रहा है। इतना सबकुछ इसलिए हो रहा है क्योंकि एलजी वीके सक्सेना की चीफ सेकरेट्री के साथ के एक अहम मीटिंग हुई है और उसके बाद ही नई गाइडलाइन भी जारी हुईं।

नई रणनीति के तहत सबसे पहले यमुना में कचरा और गाद को हटाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद व्यापक स्तर पर नालों की सफाई पर फोकस दिया जाएगा, बात चाहे नजफगढ़ नाले की हो या फिर अन्य सप्लीमेंट्री नालों की, सभी को एक साथ साफ करने की तैयारी है। इसके ऊपर अब फैसला लिया गया है सीवेज उपचार संयंत्र की लगातार निगरानी की जाएगी, इसके ऊपर नए एसटीपी निर्माण का भी फैसला लिया गया है।

रणनीति और योजनाबद्ध तरीके से उन पर भी काम होगा। बताया तो यह भी जा रहा है कि यमुना को साफ करने के लिए अब मल्टी एजेंसी मॉनिटरिंग देखने को मिलेगी। इसमें दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली नगर निगम, पर्यावरण विभाग, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली विकास प्राधिकरण एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...