10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यमेरठ के जिस होटल में चल रहा था कसीनो, वहां आने वाले...

मेरठ के जिस होटल में चल रहा था कसीनो, वहां आने वाले रईसजादों पर एक्शन की तैयारी, गोवा-गुरुग्राम से कनेक्शन

Published on

मेरठ ,

यूपी के मेरठ स्थित थ्री स्टार होटल ‘हारमनी इन’ सुर्खियों में है. बीते सोमवार को पुलिस ने इस होटल में छापेमारी की और अवैध तरीके से यहां कसीनो चलता हुआ पकड़ा. मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें होटल मालिक नवीन अरोड़ा भी थे. नवीन अरोड़ा पूर्व में जिला बीजेपी कार्यकारिणी में पदाधिकारी भी रहे हैं. फिलहाल, परत दर परत पुलिस उनके होटल में चल रहे कसीनो के कनेक्शन ढूंढने में लगी है. इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अबतक कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है.

फिलहाल, शुरुआती जांच के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि मेरठ के होटल में मिला कसीनो टेबल, कसीनो कॉइंस आदि को गोवा और गुरुग्राम से मंगाया गया होगा. क्योंकि, वहां से भी कुछ लोग आए हुए थे. सूत्रों की माने तो लगभग 15 दिन पहले कसीनो का सामान इस होटल में लाया गया था और उसके बाद उसका प्रचार किया गया. व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत और बुकिंग की गई थी.

बताया जा रहा है कि होटल ‘हारमनी इन’ में चलाए जा रहे कसीनो को लेकर पुलिस वहां आने वाले सभी लोगों की तलाश और पहचान में जुटी है. सीसीटीवी के आधार पर लगभग 30 से 50 लोगों की पहचान की गई है. होटल में एक रजिस्टर से भी काफी लोगों के नाम और मोबाइल नंबर मिले हैं.

मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि इन सभी को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है. साथ ही इन लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जाएगा. वहीं, होटल के खिलाफ पुलिस ने जो रिपोर्ट बनाकर भेजी है उस पर भी संबंधित विभाग जल्द अपनी जांच शुरू करेंगे.

मालूम हो कि मेरठ के थ्री स्टार होटल ‘हारमनी इन’ में कसीनो चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसपर सोमवार रात को तीन सीओ की टीम बनाकर छापेमारी की गई. मौके से ही होटल मालिक नवीन अरोड़ा सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. कसीनो में बाकायदा लड़कियों को बुलाया गया था, जो शराब परोस रही थीं, उन्हीं के सामने कसीनो टेबल पर बड़े-बड़े दांव लगाए जा रहे थे. फिलहाल, जहां कसीनो चल रहा था (होटल का फर्स्ट फ्लोर) उस जगह को पुलिस ने सील कर दिया है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...