24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेन धारी', लालू की बेटी...

‘राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेन धारी’, लालू की बेटी का ट्वीट

Published on

पटना,

बिहार में सियासी उलटफेर के कयासों के बीच पूर्व सीएम लालू यादव की बेटी ने ट्वीट कर बड़ा संकेत दिया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा, राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं, लालटेन धारी. रोहिणी आचार्य का ये ट्वीट ऐसे वक्त पर आया, जब राज्य की राजनीति में बड़े उलटफेर की चर्चा है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार किसी भी वक्त बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर सकते हैं. वे आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं.

लालू की दूसरी बेटी ने भी किया ट्वीट
कांग्रेस और लेफ्ट दलों ने राजद नेता तेजस्वी यादव को समर्थन का पत्र भी सौंप दिया है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल से भी मिलने का वक्त मांगा है. इससे पहले नीतीश कुमार ने आज पटना में अपने आवास पर विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई. उधर, आरजेडी ने भी अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई. कांग्रेस के विधायक भी तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे. उधर, बीजेपी ने इस मामले में अब तक चुप्पी साध रखी है. बीजेपी इस मामले में डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

तेजस्वी ने मांगा गृह मंत्रालय
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार की जदयू और राजद में सरकार गठन के फॉर्मूले पर चर्चा हो रही है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने गृह मंत्रालय मांगा है. वहीं, तेज प्रताप को भी सरकार में जगह मिल सकती है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...