11.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर दी बधाई, सर...

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर दी बधाई, सर कहा तो भड़क गए लोग, मचा बवाल

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर जीत हासिल हुई है। इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने डोनाल्ड ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई दी। फोनकॉल पर बातचीत का वीडियो उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने अमेरिका में अपनी ट्रेनिंग का जिक्र किया और ट्रंप को कई बार ‘सर’ कहा। उनका यह वीडियो अब पूरी दुनिया में वायरल हो गया है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति इस समय अमेरिका में हैं। वॉशिंगटन से उन्होंने ट्रंप को फोन किया था। तीन मिनट की बातचीत में उन्होंने कहा कि वह मिलकर उन्हें बधाई देना चाहते हैं।

वीडियो में उन्होंने कहा, ‘सर, आप जहां भी हों, मैं आपको व्यक्तिगत रूप से बधाई देने को तैयार हूं।’ ट्रंप ने इसके जवाब में कहा, ‘यह बहुत अच्छा। आप जब चाहें हम कैसा कर सकते हैं।’ ट्रंप ने आगे कहा कि प्रबोवो इंडोनेशिया में महान काम कर रहे हैं और उनपर गर्व है। ट्रंप ने आगे कहा कि आपकी अंग्रेजी बहुत अच्छी है। इसके जवाब में प्रबोवो ने कहा, ‘सर मेरी सारी ट्रेनिंग अमेरिका की है।’ वह 1980 के दशक में अमेरिका में ऑफिसर ट्रेनिंग का संदर्भ दे रहे थे।

सोशल मीडिया में मचा बवाल
ट्रंप को सर कहने पर सोशल मीडिया पर प्रबोवो को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘उन्हें सर बुलाना बंद करो। क्या आप इंडोनेशिया के राष्ट्रपति नहीं हैं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘आप उनसे ऐसे क्यों बात कर रहे हैं जैसे वह आपके बॉस हैं?’ हालांकि कई इंडोनेशियाई लोगों ने राष्ट्रपति प्रबोवो का बचाव किया। उन्होंने लिखा कि इंडोनेशियाई परंपरा में औपचारिक रूप से सम्मानपूर्वक बातचीत में ‘सर’ कहा जाता है। यह संस्कृति का हिस्सा है।

बाइडन से मिलेंगे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
प्रबोवो के कार्यालय ने कहा कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति रविवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे और मंगलवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि दोनों नेता अमेरिका-इंडोनेशिया संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे और अमेरिका-इंडोनेशिया सहयोग को मजबूत करने के तरीकों का पता लगाएंगे। अभी तक यह साफ नहीं है कि क्या अमेरिका यात्रा के दौरान प्रबोवो ट्रंप से मिलेंगे या नहीं? शीत युद्ध के दौरान इंडोनेशायि अमेरिका के साथ था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...