9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यप्रचार के ल‍िए पहली बार पंजाब गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क‍िसानों ने...

प्रचार के ल‍िए पहली बार पंजाब गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क‍िसानों ने क‍िया जबरदस्‍त व‍िरोध

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे का किसानों ने कई जगहों पर जोरदार विरोध किया। प्रधानमंत्री ने पंजाब दौरे के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पटियाला, गुरदासपुर और जालंधर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया लेकिन किसानों ने भी कई जगहों पर सड़कों पर उतरकर उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब का यह पहला दौरा था।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि किसान प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे का विरोध करेंगे। पंजाब की राजनीति में किसान बहुत ताकतवर हैं। किसान पूरे पंजाब में बीजेपी के उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं, ऐसे में बीजेपी क्या 2019 में मिली 2 सीटों से आगे बढ़ पाएगी या नहीं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में अपनी चुनावी सभाओं में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला और कहा कि वैसे तो ये दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं लेकिन पंजाब में एक-दूसरे से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1971 में जब भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया था, अगर वह उस वक्त प्रधानमंत्री होते तो पहले पाकिस्तान से करतारपुर साहिब लेते और उसके बाद ही 90000 पाकिस्तानी फौजियों को छोड़ते।

मोदी ने कहा कि आज पंजाब के सिख श्रद्धालु करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मोदी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य नशे के दलदल में धंस रहा है और इस पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटियाला से बीजेपी की उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के समर्थन में चुनावी जनसभा की। परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। वह 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर जीती थीं लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी थी और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया था। गुरदासपुर से बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट मांगे। गुरदासपुर सीट पिछली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े फिल्म अभिनेता सनी देओल ने जीती थी।

जालंधर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा की। सुशील रिंकू जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते थी लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चुनाव मैदान में हैं।

किसान बोले- नहीं पूरे किए वादे
प्रधानमंत्री के दौरे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा धनेर ग्रुप कपूरथला ने गांव धंदल चौक में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि पंजाब के किसान 13 माह तक दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन करते रहे और इसमें 750 से भी ज्यादा किसान शहीद हो गए। किसानों का कहना था कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने प्रदर्शनकारी किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। किसानों ने कहा कि सरकार ने एमएसपी की कानूनी गारंटी का वादा किया था लेकिन अब सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...