14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'प्राइवेट अस्पताल लूट का अड्डा, रेगुलेटरी बॉडी बनाए केंद्र', राज्यसभा में बोले...

‘प्राइवेट अस्पताल लूट का अड्डा, रेगुलेटरी बॉडी बनाए केंद्र’, राज्यसभा में बोले उपेंद्र कुशवाहा

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान प्राइवेट अस्पतालों का मुद्दा उठाया. उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों को लूट का अड्डा बताया और कहा कि गरीब आदमी को मजबूरी में उपचार कराने के लिए वहां जाना पड़ता है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में कैसी व्यवस्था है, ये किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ अच्छे अस्पताल भी हैं लेकिन कई बार तो ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि प्राइवेट अस्पताल डेड बॉडी रखकर भी उपचार के नाम पर बिल ले लिया. आरएलएम प्रमुख ने प्राइवेट अस्पतालों को रेगुलेट करने के लिए एक रेगुलेटरी बॉडी बनाने की मांग भी की.

उन्होंने कहा कि बिहार में एक एम्स पटना में बना है लेकिन वहां सभी विभाग अभी चालू नहीं हैं. पटना एम्स के सभी विभागों को चालू कराया जाए जिससे लोगों को उपचार के लिए भटकना न पड़े. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक एम्स दरभंगा में भी बन रहा है. दरभंगा एम्स का काम भी शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि पटना सेंटर में है और दरभंगा उत्तर में.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दरभंगा एम्स नेपाल के सीमावर्ती इलाके में है. झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में ऐसी कोई सुविधा नहीं है. उन्होंने बिहार के झारखंड सीमा से सटे इलाकों में भी एक एम्स स्थापित करने की डिमांड की. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शाहाबाद के इलाके में सासाराम और रोहतास में से कहीं एक एम्स बनाया जाना चाहिए.

Latest articles

रक्षाबंधन से पहले शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में सफर होगा आसान : सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान...

उज्जैन: हाथ-ठेला व्यापारियों ने लगाया अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

भोपाल। राजधानी और स्थानीय स्तर पर रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने वाले...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बस संचालन लागत बेकाबू, परिवहन मंत्री से बैठक

भोपाल। ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चलती ट्रेनों में सो रही महिलाओं को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय लुटेरा गिरफ्तार

भोपाल। चलती ट्रेनों में सो रही महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाने वाले एक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...