29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिजॉर्ज सोरोस को लेकर आरोपों पर बोलीं प्रियंका गांधी- मुद्दा 1994 का,...

जॉर्ज सोरोस को लेकर आरोपों पर बोलीं प्रियंका गांधी- मुद्दा 1994 का, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं…

Published on

नई दिल्ली,

संसद में अडानी और जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर गतिरोध जारी है. विपक्षी पार्टियां जहां अडानी और संभल हिंसा के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रही हैं तो वहीं पिछले तीन दिन से सत्ता पक्ष ने भी जॉर्ज सोरोस के मुद्दे को लेकर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सदन में जारी गतिरोध के बीच जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर कांग्रेस की लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी का बयान आया है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि सोरोस का मुद्दा 1994 का है जिसका कोई रिकॉर्ड किसी के पास नहीं है. जिस बारे में बात कर रहे हैं, क्यों बात कर रहे, उस संबंध में किसी को नहीं पता. उन्होंने कहा कि ये जो भी कर रहे हैं, सारा इसीलिए कर रहे हैं क्योंकि ये अडानी पर बहस नहीं चाहते. प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जानते हैं कि घूस लिया गया है. ये जानते हैं कि लोग बड़े-बड़े बिजली बिल से परेशान हैं. ये जानते हैं कि इसका इनके पास कोई जवाब नहीं है. इन्होंने घूस खाई हुई है.

उन्होंने कहा कि हम हाउस चलाना चाहते हैं लेकिन सरकार अडानी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती. इसीलिए ये छिप रहे हैं जिससे सदन नहीं चले और इन्हें जवाब न देना पड़े. इससे पहले लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जॉर्ज सोरोस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस का उससे क्या रिश्ता है? शुक्रवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के पहले जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे थे. राज्यसभा में भी दो दिन से सोरोस मुद्दे को लेकर गतिरोध जारी है.

सोरोस मुद्दे पर कांग्रेस को नड्डा ने घेरा
राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने जॉर्ज सोरोस का मुद्दा उठाते हुए मंगलवार को भी कांग्रेस को घेरा. राज्यसभा में दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होते ही नेता सदन जेपी नड्डा ने ओसीसीआरपी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह संस्था दुनिया के देशों को अस्थिर करने में लगी रहती है. इस संस्था ने जो मुद्दे उठाए, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने उसे यहां उठाकर यह साबित किया है कि वे इसका टूल बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि फोरम फॉर डेमोक्रेटिक लीडर्स ऑफ एशिया पैसिफिक की को-चेयरमैन इसी सदन की एक सदस्या हैं.

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की नेता का इस संस्था से जुड़ा होना जो जम्मू कश्मीर को अलग स्टेट के रूप में देखता है, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि कांग्रेस और जॉर्ज सोरोस का क्या रिश्ता है. गांव-गरीब हमसे पूछ रहा है कि हम देश की सुरक्षा के लिए खड़े हैं कि नहीं खड़े हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि हम लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खड़े हैं. उन्होंने आगे कहा कि 11वें से देश पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बना है और हम तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...