18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रियंका गांधी के बच्चों ने डाला वोट, बेटे रेहान ने संविधान की...

प्रियंका गांधी के बच्चों ने डाला वोट, बेटे रेहान ने संविधान की सुरक्षा को बताया बड़ा मुद्दा

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है. राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग जारी है और लोग धीरे-धीरे मतदान करने पहुंच रहे हैं. दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श स्कूल पर मतदान करने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने वोट डालने के बाद न्यूज़ चैनल ‘ से बात की और कहा कि उनके लिए महंगाई, रोजगार और संविधान मुद्दा है.

वोट डालने के बाद ‘आजतक’ से बात करते हुए रेहान ने कहा, ‘जनरल इलेक्शन में पहली बार वोट डाल रहा हूं, पिछली बार दिल्ली स्टेट इलेक्शन में वोट किया था. मैं लोगों से अपील करूंगा की लोग वोट डालने के लिए निकलें और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें.’ विकास और बेरोजगारी को मुद्दा बताते हुए रेहान ने कहा, ‘मेरे लिए निजी तौर पर संविधान एक बहुत बड़ा मुद्दा है.’

रेहान और मिराया ने की अपील
रेहान वाड्रा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है. मैं सभी युवाओं को हमारे संविधान को बचाने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए वोट देने की अपील करता हूं.’ रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा ने कहा,” मैं कॉलेज से केवल वोट डालने के लिए आई हूं. हर किसी को बाहर आना चाहिए और वोट करना चाहिए…”

इंडिया ब्लॉक और बीजेपी में है मुकाबला
आपका बता दें कि दिल्ली में सभी सातों सीटों पर बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी रण में हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं. AAp जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...