7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यबैरिकेडिंग तोड़ आयोग ऑफिस में घुसे प्रदर्शनकारी छात्र, UPPSC आदेश के खिलाफ...

बैरिकेडिंग तोड़ आयोग ऑफिस में घुसे प्रदर्शनकारी छात्र, UPPSC आदेश के खिलाफ प्रयागराज में जमकर नारेबाजी

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्णय के खिलाफ अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच छात्रों ने आयोग के बाहर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए उसके ऑफिस की ओर चल पड़े हैं। मौके पर मौजूद भारी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि छात्रों का इस पर कहना है कि हम सभी छात्र आयोग के अध्यक्ष से बात करने के लिए ऑफिस जा रहे हैं। पिछले दिन से चल रहे आंदोलन के बाद छात्रों ने आक्रामक रूख अपनाया है।

11 नवंबर से UPPSC आयोग के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन आज आक्रामक हो गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि गुरुवार सुबह पुलिस वालों ने आंदोलन कर रहे कुछ अभ्यर्थियों का हिरासत में ले लिए। जिसके बाद मौके पर मौजूद छात्र आक्रोशित हो गए और आयोग के बाहर लगे पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आयोग के मुख्य गेट पर पहुंच गए। हालांकि फिर पुलिस ने छात्रों को रोक लिया।

पिछले तीन दिन से आयोग के बाहर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग हैं कि दिसंबर में आयोजित होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को दो दिन के बजाय एक ही दिन कराई जाए। इसके साथ ही छात्रों की मांग है कि इस परीक्षा से नॉर्मलाइजेशन को भी समाप्त कर दिया जाए।

इस पूरे मामले पर आयोग का कहना है कि हम परीक्षा को साफ और स्वच्छ कराना चाहते हैं। इस वजह से परीक्षा को दो दिनों में कराई जा रही है। इसके साथ ही आयोग का कहना है कि वो छात्रों की हित के लिए परीक्षा बाद नॉर्मलाइजेशन किया जाना है। जो पूरी तरह से छात्रों के हक में है।

 

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...