7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराष्ट्रीय'जनता का विश्वास ही सबकुछ…', जजों को लेकर CJI चंद्रचूड़ को क्यों...

‘जनता का विश्वास ही सबकुछ…’, जजों को लेकर CJI चंद्रचूड़ को क्यों करनी पड़ी ऐसी टिप्पणी?

Published on

नई दिल्ली

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बड़ा बयान दिया। सीजेआई चंद्रचूड़ ने बुधवार को भूटान में ‘भूटान डिस्टिंग्विश्ड स्पीकर्स’ फोरम को संबोधित किया। इस दौरान चंद्रचूड़ ने न्यायपालिका की विश्वसनीयता और अदालतों में संस्थागत विश्वास के विषय पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अदालतों को सार्वजनिक विश्वास की आवश्यकता होती है, जो एक संपन्न संवैधानिक व्यवस्था के लिए जरूरी है। डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायाधीशों को लोकलुभावन निर्णय लेने से बचना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “अदालतों के साथ रोजमर्रा की बातचीत में जनता का विश्वास पनपता है। न केवल न्यायिक निर्णय बल्कि उन तक पहुंचने वाले रास्ते भी पारदर्शी होने चाहिए। कानूनी शिक्षा के साथ या उसके बिना सभी के लिए रास्ते योग्य होनी चाहिए और सभी को समायोजित करने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।”

जनता का विश्वास ही सबकुछ- चंद्रचूड़
मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि संस्थागत विश्वास व्यक्तियों के अनुभव से निर्धारित होता है। उन्होंने कहा कि कानून और अदालतों की भाषा, वादी और अदालतों के बीच की दूरी और अदालती प्रक्रियाओं से परिचित होना लोगों तक अदालतों की पहुंच के लिए महत्वपूर्ण हैं। भाषाई मतभेद और जटिल प्रक्रियाएं अक्सर लोगों पर अलग प्रभाव डालती हैं और सार्वजनिक विश्वास को खत्म कर देती हैं।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “हम अपने नागरिकों के दैनिक जीवन की समस्याओं से निपटते हैं। इसलिए उनका भरोसा रखना हमारे काम के लिए महत्वपूर्ण है। उस भरोसे का निर्वहन करने के लिए हमें उनके स्थान पर कदम रखना होगा, उनकी वास्तविकताओं को समझना होगा और उनके अस्तित्व के अंदर का समाधान ढूंढना होगा। भारतीय सुप्रीम कोर्ट को लोगों की अदालत होने पर गर्व है।”

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने अदालतों में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया और भारत में जनहित याचिका की अवधारणा का उल्लेख किया। उन्होंने भूटान में अदालतों में प्रत्यक्ष और वर्चुअल तरीके से सुनवाई का भी जिक्र किया और कहा कि कोविड-19 के समय लॉकडाउन से निपटने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी और अब ये भारतीय अदालतों की एक विशेषता बन गई है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

बीएचईएल में 3 अफसर बनें जीएम हेड तबादले के साथ प्रभार में बदलाव

नई दिल्ली/भोपाल।बुधवार को भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने 16 अफसरों को ईडी बनाकर गुरूवार को...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...