9.4 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्ययोगी सरकार की राह पर चली पंजाब सरकार, इस ड्रग तस्कर के...

योगी सरकार की राह पर चली पंजाब सरकार, इस ड्रग तस्कर के घर पर चला का ‘मान का बुलडोजर’

Published on

चंडीगढ़

पंजाब में नशे की समस्या से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। मान सरकार भी अब बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है। सरकार ने नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 24 फरवरी की रात को लुधियाना के तलवंडी गांव में एक ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। यह ड्रग माफिया सोनू है, जो पिछले तीन सालों से ड्रग तस्करी में शामिल है। उसके खिलाफ पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं।

पुनर्वास केंद्रों में ज़रूरी इंतज़ाम करने के आदेश
पंजाब सरकार के मुख्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बताया है कि सरकार जल्द ही नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाने वाली है। इस अभियान से नशे के आदी लोगों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। इसीलिए सभी पुनर्वास केंद्रों में ज़रूरी इंतज़ाम करने के आदेश दिए गए हैं। इन केंद्रों में दवाइयां, टेस्टिंग किट और अन्य उपकरण होने चाहिए।

लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
इन केंद्रों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करना उपुयाक्त की जिम्मेदारी होगी। अगर कोई उपायुक्त इसमें लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव सिन्हा ने आदेश दिया है कि सभी उपायुक्त दो दिनों के अंदर अपने जिलों के नशा मुक्ति केंद्रों को पूरी तरह से तैयार करें। सरकार न केवल ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, बल्कि नशे के आदी लोगों के पुनर्वास के लिए भी काम करेगी। इसके लिए पुनर्वास केंद्रों को बेहतर बनाया जाएगा। यह अभियान राज्य के सभी जिलों में एक साथ चलाया जाएगा। इसकी निगरानी उच्च स्तर पर होगी। सरकार का कहना है कि यह सिर्फ एक दिखावा नहीं है, बल्कि पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। सरकार इस समस्या को जड़ से खत्म करना चाहती है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...