10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यपहले बिंदी लगाओ फिर बात करेंगे, महिला पत्रकार के साथ संभाजी भिड़े...

पहले बिंदी लगाओ फिर बात करेंगे, महिला पत्रकार के साथ संभाजी भिड़े का अजीब बर्ताव

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े को राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस संभाजी भिड़े के उस वक्तव्य के बाद जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने एक महिला पत्रकार के साथ बातचीत करने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसने बिंदी नहीं लगाई थी। एक महिला पत्रकार के साथ इस तरह का अजीबोगरीब बर्ताव करने की वजह से महाराष्ट्र में एक नया विवाद खड़ा हो चुका है। यह घटना उस समय की है जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे संभाजी भिड़े से मुलाकात कर बाहर निकले थे। इसी दौरान महिला पत्रकार ने भिड़े से बातचीत करने की कोशिश की थी। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो चुका है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि महिला पत्रकार के सवालों का जवाब देने के पहले संभाजी भिड़े उससे बिंदी लगाने का के लिए कहते हैं। संभाजी भिड़े वीडियो में यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि महिला पत्रकार को उनके बाइट लेने के पहले बिंदी लगानी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने पत्रकार से बात करने से इनकार भी कर दिया।

क्या था मामला
महिला पत्रकार ने अपने साथ हुई यह घटना सोशल मीडिया पर भी शेयर की है उनके मुताबिक जब संभाजी भिड़े से उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात के बारे में पूछने का प्रयास किया तब लेने पत्रकार को पहले हिंदी लगाकर आने के लिए कहा और जवाब देने से इनकार कर दिया।

भारत माता कभी विधवा नहीं होती
संभाजी भिड़े ने अपनी इस बात के पीछे यह तर्क दिया कि हर महिला भारत माता की तरह होती है और भारत माता कभी विधवा नहीं हो सकती। इसलिए हर महिला को बिंदी लगानी चाहिए। हालांकि, इस बात पर महिला पत्रकार ने ऐतराज जताते हुए सोशल मीडिया पर यह लिखा है कि बिंदी लगाना या न लगाना यह मेरा निजी अधिकार है और इसका हनन किया जाना या जबरदस्ती करना पूरी तरह से गलत है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...