10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन! मेरी बात को हल्के ना लें... एक-एक इंच जमीन की रक्षा...

पुतिन! मेरी बात को हल्के ना लें… एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए तैयार, बाइडन का रूसी राष्ट्रपति को करारा जवाब

Published on

वॉशिंगटन

यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका अपने नाटो सहयोगियों के साथ नाटो क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को क्रेमलिन में आयोजित एक कार्यक्रम में चार यूक्रेनी शहरों को रूस में शामिल करने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए। इस दौरान उन्होंने अमेरिका पर जमकर निशाना साधा और उसे ‘नरसंहार का आरोपी’ करार दिया। बाइडन ने वैश्विक नेताओं से रूस के अवैध कब्जे के प्रयासों को अस्वीकार करने का आग्रह किया।

पुतिन को जवाब देते हुए बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपने नाटो सहयोगियों के साथ नाटो क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है, इसलिए पुतिन… मैं जो कह रहा हूं उसे हल्के में ना लें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं अपने सहयोगियों के साथ संपर्क में हूं। साथ ही आज नए प्रतिबंधों की घोषणा करता हूं। यूक्रेन युद्ध के बाद से अमेरिका रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगा चुका है। शुक्रवार को अमेरिका और अल्बानिया की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक मसौदा प्रस्ताव पेश कर रूस के जनमत संग्रह और यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसके कब्जे की निंदा की गई। भारत ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

बाइडन बोले- हम पुतिन की धमकियों से डरने वाले नहीं
बाइडन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी पुतिन और उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पुतिन के फैसले दिखा रहे हैं कि वे संघर्ष कर रहे हैं। वह अपने पड़ोसी के क्षेत्र पर कब्जा नहीं करके यूं ही नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन को सैन्य उपकरण मुहैया कराना जारी रखेंगे। यूक्रेनी इलाकों को रूस में शामिल करने की पुतिन की घोषणा के बाद बाइडन ने कहा कि अमेरिका संप्रभु यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए रूस के कपटपूर्ण प्रयास की निंदा करता है। रूस अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहा है और संयुक्त राष्ट्र चार्टर को रौंद रहा है।

‘रूस को लूटना चाहते हैं पश्चिमी देश’
पुतिन डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। शुक्रवार के अपने भाषण में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिमी देशों ने भारत को लूटा और अब उनकी नजर रूस पर है। पश्चिमी देश रूस के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने रूस के पूर्ववर्ती नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के बहकावे में आकर अपनी सामरिक शक्ति को कम किया, जबकि दूसरे देश हमने हथियारों के जखीरे को वैसे ही बनाए रखे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...