8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के 'चाणक्य' की बेटी को बम से उड़ाया, रूस में हुआ...

पुतिन के ‘चाणक्य’ की बेटी को बम से उड़ाया, रूस में हुआ भितरघात या हमले के पीछे यूक्रेन?

Published on

मास्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ब्रेन कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी दारिया डुगिन की एक बम धमाके में मौत हो गई। हमला पुतिन के आध्यात्मिक गुरु कहे जाने वाले अलेक्जेंडर के लिए प्लान किया गया था, लेकिन इसका शिकार उनकी बेटी हो गई। ये हमला किसने किया इसका पता नहीं है? लेकिन इस बम धमाके के बाद से पुतिन का इनर सर्कल हाई अलर्ट पर है। रूसी सिक्योरिटी सर्विस के अंदर मौजूद शरारती लोग और देश के अंदर मौजूद विद्रोही जो पुतिन को सत्ता से हटाना चाहते हैं इस हमले के संदिग्धों में से एक हैं।

अलेक्जेंडर डुगिन अपनी बेटी के साथ शनिवार को एक समारोह में गए थे। अलेक्जेंडर को टार्गेट करते हुए कार के नीचे विस्फोटक लगाया गया था, लेकिन अंत समय में उन्होंने कार को बदल दिया। जैसे ही उनकी बेटी ने कार स्टार्ट की तुरंत धमाका हो गया और वह अंदर ही जल गई। हत्या ने रूस में कई लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुतिन के समर्थन वाली मीडिया ने तो यहां तक मांग की है कि यूक्रेन और पश्चिमी देशों पर न्यूक्लियर स्ट्राइक की जाए।

यूक्रेन का हो सकता है हाथ?
इस हमले को लेकर विश्लेषकों को संदेह है कि हमले के लिए कीव ने हिट का आदेश दिया होगा। इसके साथ ही घर के करीब की फोर्स पर भी संदेह है। रूस की ओर से जांचकर्ताओं ने इस बात को कन्फर्म किया है कि कार के नीचे बम लगाया गया था। जिस दौरान कार में धमाका हुआ उस दौरान अलेक्जेंडर डुगिन वहां मौजूद थे। वह अपने सिर पर हाथ रख कर जलती हुई कार देख रहे थे। डुगिन पर ये हमला वरिष्ठ जनरल्स को इस बात से डरा रहा है कि अगला नंबर उनका हो सकता है।

कहीं भितरघात तो नहीं हुआ
सिक्योरिटी एजेंट्स का पुतिन को सत्ता से बेदखल करने की अफवाहों के बीच अब संदेह पुतिन के वफादारों पर है। ऐसा माना जा रहा है कि पुतिन के FSB जासूसी एजेंसी के लोगों ने डुगिन की कार में बम लगाया। रूसी इतिहासकार डॉ यूरी फ़ेलशिंस्की का कहना है कि कार में बम एक आंतरिक रूसी संघर्ष का सबसे संभावित हिस्सा था और डुगिन को खत्म करने की इच्छा रखने वालों ने इससे जुड़ा आदेश दिया हो सकता है। ऐसा लग रहा है कि इसे रूसी एजेंसी के एक धड़े ने ही अंजाम दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन की एजेंसी सीमा पर युद्ध में फंसी हुई है और शायद ही वह इस दौरान मास्को में अपने लोगों को भेजेंगे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...