पेरिस
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भी फैन्स को निराश किया है. वो प्री-क्वार्टर फाइनल का महिला सिंगल्स में अपना मुकाबला हारकर बाहर हो गई हैं. सिंधु को छठी सीड चीन की हे बिंग जियाओ ने 21-19, 21-14 से करारी शिकस्त दी है. पहले गेम में पीवी सिंधु ने अच्छी टक्कर दी, लेकिन वो इसे जीत नहीं सकीं. चीन की हे बिंग जियाओ ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया है. अब दोनों के बीच दूसरा गेम जारी है.
सिंधु और बिंग जियाओ के बीच हेड टू हेड
सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच में बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया था. हालांकि बिंग जियाओ ने 2022 एशियाई खेलों में सिंधु से अपना पिछला मुकाबला जीता था. हेड टू हेड की बात करें, तो सिंधु के खिलाफ बिंग जियाओ का रिकॉर्ड 12-9 का है. पेरिस ओलंपिक के इस मैच में भी बिंग जियाओ भारी रही हैं.
लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में
बैडमिंटन में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. लक्ष्य सेन ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन एचएस प्रणॉय को 21-12, 21-6 से मात दी. भारतीय शटलर लक्ष्य सेन कल क्वार्टर फाइनल में ताइवानी खिलाड़ी एवं वर्ल्ड नंबर-11 चोउ टिएन चेन से भिड़ेंगे. लक्ष्य सेन चोउ टिएन चेन के खिलाफ अब तक चार में से सर्फ एक मैच जीत पाए हैं.
