8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeखेलरहाणे ने किया कमाल... रिकॉर्डतोड़ पारी से टीम इंडिया की बचाई लाज

रहाणे ने किया कमाल… रिकॉर्डतोड़ पारी से टीम इंडिया की बचाई लाज

Published on

लंदन,

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने कमाल का खेल दिखाया है. रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया की पहली पारी में 89 रन बनाए. रहाणे ने 129 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक सिक्स लगाया.

अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी के चलते भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए, जिसके चलते वह फॉलोऑन बचाने में भी कामयाब रही. चूंकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में 469 रन बनाए थे, जिसके चलते उसे 173 रनों की लीड हासिल हुई.

35 साल के अजिंक्य रहाणे ने 89 रनों की पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. रहाणे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. रहाणे से पहले कोई भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया था. हालांकि रहाणे के आउट होने के कुछ देर बाद शार्दुल ठाकुर ने भी फिफ्टी (51 रन) बनाई.

अजिंक्य रहाणे ने अपने 5 हजार रन भी पूरे किए
रहाणे जब क्रीज पर बैटिंग करने आए थे तो भारत का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन था. रहाणे ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. बाद में रहाणे को शार्दुल का भी बखूबी साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की. रहाणे इस पारी के दौरान लकी भी साबित हुए. रहाणे जब 17 रनों पर थे, तब कमिंस की गेंद पर उन्हें अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था. हालांकि कमिंस की वह गेंद नो-बॉल रही और रहाणे आउट होने से बच गए.

रहाणे ने इस शानदार पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 5 हजार रन भी पूरे कर लिए. रहाणे ऐसा करने वाले सिर्फ 13वें भारतीय प्लेयर हैं. रहाणे से पहले कपिल देव (5248), गुंडप्पा विश्वनाथ (6080), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215), दिलीप वेंगसरकर (6868), चेतेश्वर पुजारा (7168*), सौरव गांगुली (7212), विराट कोहली (8430*), वीरेंद्र सहवाग (8503), वीवीएस लक्ष्मण (8781), सुनील गावस्कर (10122), राहुल द्रविड़ (13265) और सचिन तेंदुलकर (15921) ये खास उपलब्धि हासिल कर चुके थे.

रहाणे ने 15 महीने बाद की थी वापसी
अजिंक्य रहाणे 15 महीने के बाद टीम इंडिया के लिए कोई मुकाबला खेलने उतरे थे. रहाणे इस फाइनल मैच से पहले भारत के लिए आखिरी बार साउथ अफ्रीका दौरे पर खेले थे. उस दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद रहाणे की टीम से छुट्टी हो गई थी. साथ ही बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से भी हटा दिया था. बाद में रहाणे ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन के बलबूते टीम इंडिया में वापसी की. रहाणे ने आईपीएल 2023 में कुल 14 मैचों में 172. 48 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए थे.

अजिंक्य रहाणे का इंटरनेशनल रिकॉर्ड-
• 83 टेस्ट, 5020 रन, 38.91 औसत, 12 शतक और 26 फिफ्टी
• 90 वनडे, 2962 रन, 35.26 औसत, 3 शतक और 24 फिफ्टी
• 20 टी-20, 375 रन, 20.83 औसत, 1 अर्धशतक

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...