10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिबूंदी में राहुल ने चलाई बैलगाड़ी, हिमाचल CM के शपथ में होंगे...

बूंदी में राहुल ने चलाई बैलगाड़ी, हिमाचल CM के शपथ में होंगे शामिल, जानें पायलट खेमा क्यों खुश

Published on

बूंदी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी इस समय राजस्थान में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का आज 95वां दिन और राजस्थान में आठवां दिन है। कांग्रेस नेता ने रविवार सुबह बूंदी जिले के बलदेवपुरा गांव से पैदल यात्रा शुरू की। इस दौरान जिले के लबान में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर उन्होंने बैलगाड़ी चलाई। करीब 13 किलोमीटर के बाद लंच ब्रेक होगा। इसी बीच राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए शिमला जाएंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बात की जानकारी दी है। उधर, राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा के बीच गुजरात और हिमाचल चुनाव नतीजों की भी चर्चा हो रही। खास तौर से हिमाचल में कांग्रेस की जीत से पायलट खेमा काफी उत्साहित नजर आ रहा।

राहुल गांधी जाएंगे शिमला, फिर शाम में लौटेंगे राजस्थान
राहुल गांधी ने रविवार सुबह 6 बजे अपनी यात्रा शुरू की। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। इस दौरान खेल मंत्री अशोक चांदना समेत कई दिग्गज नेता राहुल के साथ कदमताल करते दिखाई दिए। उनका लंच ब्रेक बूंदी के लबान सीआईडी कैंपस में होगा। लंच ब्रेक के दौरान राहुल हिमाचल के नए सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला जाएंगे। हालांकि, शाम को वो वापस राजस्थान लौटेंगे और 9 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा करेंगे। फिर उनका रात्रि विश्राम बाबई में होगा।

खेल मंत्री ने खेला वॉलीबॉल
‘भारत जोड़ो’ यात्रा के नाइट कैंप का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना भी नजर आ रहे हैं। ये यात्रा में शामिल लोगों के साथ नाइट कैंप में वॉलीबॉल खेलते नजर आए। खुद बॉल को शॉट मार रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के रात्रि विश्राम के दौरान कई तरह की एक्टिविटी होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, खेल होते हैं। उसी दौरान बलदेवपुरा रात्रि विश्राम स्थल पर रात को वॉलीबॉल का खेल हुआ।

पायलट खेमे में हलचल तेज
गुजरात-हिमाचल चुनाव के नतीजों का असर ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी नजर आ रहा। खास तौर से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने से पायलट खेमा उत्साहित है। हालांकि, यात्रा के बीच सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट राहुल गांधी के आसपास ही दिखाई पड़ रहे। जबसे राजस्थान के झालावाड़ से यात्रा शुरू हुई दोनों ही दिग्गज पूरी तरह से एक्टिव हैं। राजस्थान में चलते-चलते गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का नतीजा भी सामने आया। हिमाचल प्रदेश में जहां पर कैंपेनिंग की जिम्मेदारी सचिन पायलट के हाथ में थी। वहां कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब हुई। बहुमत के साथ जीत मिली।

राहुल की यात्रा में गुजरात-हिमाचल के नतीजों की भी चर्चा
उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कंधों पर गुजरात की जिम्मेदारी थी। हालांकि, वहां कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पार्टी वहां पर बुरी तरह से हार गई। इन नतीजों का असर राजस्थान में चल रही भारत यात्रा पर भी दिख रहा। एक बार फिर सूबे में नेतृत्व परिवर्तन और पायलट के हाथ में सत्ता की कमान को लेकर चर्चाएं जोर-शोर से चलने लगी है। पायलट खेमे में हलचल बढ़ी है। गहलोत कैंप थोड़ा कमजोर पड़ता दिख रहा। वहीं अब भारत जोड़ो यात्रा जिन क्षेत्रों से गुजरने वाली है वहां सचिन पायलट का दबदबा है। गुर्जर-मीणा बाहुल्य बेल्ट के जिलों की यात्रा शुरू होने वाली है। सोमवार से यात्रा सवाईमाधोपुर जिले में पहुंच जाएगी। ऐसे में अब पायलट खेमा बेहद एक्टिव नजर आ रहा। सचिन पायलट के नारे लग रहे और पोस्टर भी यात्रा के दौरान जमकर नजर आ रहे। देखना होगा कि इनका कितना असर सूबे की सियासत पर होगा।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...