9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने फिर किया 'ठका-ठक, ठका-ठक, ठका-ठक', सरकार बनने पर 5...

राहुल गांधी ने फिर किया ‘ठका-ठक, ठका-ठक, ठका-ठक’, सरकार बनने पर 5 जुलाई को करेंगे ये बड़ा काम

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संपर्क में नाहन में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर कुछ खास व्यापारियों से रिश्तों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के अकाउंट में हर महीने 8500 रुपये दिए जाएंगे।

राहुल गांधी ने रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “देश के सारे के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेेगी। ये हमारा पहला काम होगा। हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा। इस लिस्ट में किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं के परिवार होंगे। पांच जुलाई को करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में 8500 रुपये आपको मिलेंगे।”

उन्होंने कहा कि हर महीने की पांच तारीख को महिलाओं के अकाउंट में ये पैसे ठका-ठक, ठका-ठक, ठका-ठक आएंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा, “मैं आपको अभी बता रहा हूं कि जब ये होगा, ये सारे के सारे प्रेस वाले कहेंगे कि इंडिया की सरकार गरीबों के सीधे बैंक अकाउंट में सीधे रुपये डालकर उनकी आदत बिगाड़ रही है। मैं कहूंगा कि अगर आप लोगों ने ज्यादा बोला तो हम उसे दोगुना कर देंगे।”

बीजेपी खत्म कर देगी संविधान- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रैली में बीजेपी पर संविधान को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में फर्क क्या है? हमारे कार्यकर्ता आजादी के लिए लड़े। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर आजादी की लड़ाई लड़े और देश के लोगों के साथ मिलकर हमारे कार्यकर्ताओं ने देश को ये संविधान दिया है। ये संविधान कोई मामूली किताब नहीं है और कहा जाता है कि आजादी के बाद संविधान बना लेकिन अगर हम थोड़ी से गहराई से सोचें तो पता चलेगा कि संविधान की सोच हजारों साल पुरानी है।”

उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता इस संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। संविधान पर आक्रमण करने के अलग-अलग तरीके हैं। उनके नेता सीधे तौर पर कह रहे हैं कि हमारी सरकारी बने तो हम इसे फाड़कर फेंक देंगे। वो कहते हैं कि हमें ये नहीं चाहिए सिर्फ नरेंद्र मोदी की आवाज होनी चाहिए।”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...