14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतियमुना का पानी पीकर दिखाएं राहुल गांधी-अमित शाह.... केजरीवाल की चुनौती को...

यमुना का पानी पीकर दिखाएं राहुल गांधी-अमित शाह…. केजरीवाल की चुनौती को हरियाणा सीएम ने कर दिया पूरा

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जब से यमुना के ‘पानी में जहर’ का मुद्दा उठाया है, इस पर राजनीति गरमाई हुई है। केजरीवाल लगातार हरियाणा की बीजेपी सरकार पर अटैक कर रहे। यही नहीं अब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दे दी कि वो यमुना का पानी पीकर दिखाएं। दिल्ली चुनाव के बीच केजरीवाल ने जिस तरह से पूरे मुद्दे को उठाया, उस पर बीजेपी और कांग्रेस सवाल खड़े कर रही। यही नहीं केजरीवाल की ओर से दी गई चुनौती के बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी दिल्ली के पल्ला गांव में सबके सामने पीकर दिखाया। यही नहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर पलटवार भी किया।

यमुना का पानी पीकर सीएम सैनी ने केजरीवाल को घेरा
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए लोगों के मन में डर पैदा कर रहे। उनका ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। आज, मैं यहां यमुना नदी के तट पर आया हूं और यमुना से पानी का एक घूंट लिया है। सैनी ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि वो बोल रहे हरियाणा की सरकार ने यमुना नदी में जहर मिला दिया है। उन्होंने बड़े पैमाने पर नरसंहार की बात कही। जल संसाधन प्राधिकरण ने यहां से नमूने लिए और पानी में कोई जहर नहीं मिला।

केजरीवाल ने दिया राहुल गांधी-शाह को चैलेंज
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी और अमित शाह को इस पानी को पीने की चुनौती दी है। दिल्ली चुनाव से पहले यह विवाद बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर 7 PPM है, जो खतरनाक है। यह घटना 29 जनवरी, 2025 की है। केजरीवाल का दावा है कि बीजेपी शासित हरियाणा सरकार जानबूझकर नदी को प्रदूषित कर रही है, जिससे दिल्ली वालों की जान को खतरा है।

AAP मुखिया ने बताया यमुना जल कितना है अमोनिया
केजरीवाल ने आगे कहा कि 7 PPM अमोनिया जहर के समान है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को चुनौती दी कि वे भी यह पानी पिएं। उन्होंने कहा कि अमित शाह, राजीव कुमार, राहुल गांधी, संदीप दीक्षित, मीडिया के सामने यह पानी पीकर दिखाइए, जिसमें 7 ppm अमोनिया है। आप 7 ppm वाला पानी दिल्ली भेज रहे हैं और कह रहे हैं कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। जब उनसे हरियाणा पर आरोप के आधार के बारे में पूछा गया, तो केजरीवाल ने कहा कि पानी तो पानीपत से दिल्ली आता है, तो फिर कौन जिम्मेदार है?

केजरीवाल ने पेश किए आंकड़े, बीजेपी-कांग्रेस को घेरा
केजरीवाल ने जल बोर्ड के सीईओ के एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि अगर इतना दूषित पानी जल शोधन संयंत्रों में पहुंचता है, तो क्लोरीनीकरण के बाद यह बेहद घातक हो सकता है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली को दिए जा रहे पानी में अमोनिया का स्तर पहले लगभग 3 PPM था, लेकिन 21 जनवरी के बाद यह बढ़कर 7 PPM हो गया। उन्होंने दावा किया कि यह दिल्ली के वाटर फिल्टर संयंत्रों के कामकाज को बाधित करने और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जनता में रोष पैदा करने की साजिश है।

पीएम मोदी ने दिया केजरीवाल को जवाब, कहा- मैं पीता हूं यमुना का पानी
उधर केजरीवाल ने ये आरोप पहले एक चुनावी रैली में लगाए, वहीं इन आरोपों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर मुकदमा करने की भी धमकी दी। उन्होंने मांग की कि वह लोगों से माफी मांगें। इस बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी देश का अपमान है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे खुद यमुना का पानी पीते हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और स्वच्छ पानी की उपलब्धता चुनाव पूर्व राजनीतिक बहस का एक प्रमुख मुद्दा है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...