16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालराहुल गांधी ने पहली बार पुराने दोस्त पर बोला हमला, एमपी में...

राहुल गांधी ने पहली बार पुराने दोस्त पर बोला हमला, एमपी में कमलनाथ सरकार के गिरने की बताई वजह

Published on

बुरहानपुर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश की। राहुल गांधी का कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पहले दिन राहुल गांधी ने करीब 27 किमी की यात्रा की। राहुल ने बुरहानपुर में सभा को संबोधित करते हुए पहली बार अपने पुराने दोस्त ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों के खिलाफ हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने 25 भ्रष्ट विधायकों को पैसों से खरीदकर अपनी सरकार बनाई है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 25 विधायकों ने 2020 में कांग्रेस से खिलाफत करते हुए पार्टी छोड़ दी थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे और कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।

ये पहला मौका है जब राहुल गांधी ने सिंधिया समर्थक विधायकों के बारे में मंच से कहा है। इससे पहले राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा था कि वो अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंता में थे इसी कारण से उन्होंने विचारधारा से समझौता कर लिया।

क्यों शुरू की यात्रा
राहुल गांधी ने कहा कि बुरहानपुर मोहब्बत का शहर है। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारत जोड़ो यात्रा निकालने की जरूरत इसलिए पड़ी कि हम अपनी बात जनता तक नहीं पहुंचा पा रहे थे। नरेंद्र मोदी जी ने हर सेक्टर पर अपना कब्जा कर लिया देश के सारे रास्ते बंद कर दिए। उसके बाद हमने मन बनाया की हम खुद सड़क पर उतर कर देश की जनता को गले लगाएंगे।

बीजेपी नफरत का माहौल बना रही है
राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी ने देश में भय और नफरत का माहौल फैलाया रही है। हमने उसी से लड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। ये हिन्दुस्तान है यहां किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

सिंधिया ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि मार्च 2020 में मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल आया था जब सियासी हंगामे के बीच अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थक विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...