8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने पकड़ा हाथ, तस्वीर हुई वायरल... जानें कौन हैं वह...

राहुल गांधी ने पकड़ा हाथ, तस्वीर हुई वायरल… जानें कौन हैं वह महिला जो चर्चा में

Published on

हैदराबाद

भारतीय जनता पार्टी की नेता प्रीति गांधी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से पार्टी सांसद राहुल गांधी पर एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस तस्वीर में राहुल गांधी एक युवती का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान क्लिक की गई यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। लोगों ने प्रीति गांधी को निशाने पर लिया क्योंकि उन्होंने इस तस्वीर के साथ जो लिखा वह आपत्तिजनक था। उसके बाद लोग खोजने लगे कि यह महिला कौन है जिसका हाथ राहुल गांधी पकड़े नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने जिनका हाथ पकड़ा वह पूनम कौर हैं जो पेशे से अभिनेत्री और मॉडल हैं।

हैदराबाद में जन्मी और पली-बढ़ी पूनम कौर ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल में की, दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में फैशन डिजाइनिंग की। 2006 में अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने तेजा की निर्देशित एक फिल्म साइन की लेकिन बाद में उन्हें यह फिल्म नहीं मिली। बाद में उन्होंने ओका विचित्रम की। पूनम कौर मायाजालम समेत कई तेलुगु फिल्मों में मुख्य अभिनय कर चुकी हैं।

पूनम कौर की हालिया रिलीज फिल्म श्रीनिवास कल्याणम है। पूनम कौर ने निक्की और नीरज में निक्की की भूमिका निभाई थी। सूर्यम में, गोपीचंद और अनुष्का शेट्टी के साथ नजर आई थीं। अच्छे अभिनय के लिए पूनम कौर को 2008 के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकन हुआ था। हाल ही में पूनम कौर को मिस तेलंगाना इवेंट के लिए ब्रांड एंबेस्डर के रूप में नामांकित किया गया था। पूनम कौर पहले भी विवादों में रही हैं।

 

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...