6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराष्ट्रीयदीपावली से पहले कुम्हारों की बस्ती पहुंचे राहुल गांधी, मिट्टी सानी और...

दीपावली से पहले कुम्हारों की बस्ती पहुंचे राहुल गांधी, मिट्टी सानी और दीया बनाया, सैलून में बनवाई दाढ़ी

Published on

नई दिल्ली

अमेठी से लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज अचानक पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर स्थित प्रजापति कॉलोनी पहुंच गए। इस कॉलोनी को लोग कुम्हार कॉलोनी के नाम से भी जानते हैं। सुबह-सुबह लोग अपने बीच राहुल को देख कर दंग रह गए। मिट्टी से दिया बनाने वाले घर में पहुंचकर राहुल ने दीपक बनाने की प्रक्रिया जानी। कुम्हारों ने उनके सवालों पर बताया कि कैसे मिट्टी को पहले काटते हैं, फिर छानते हैं, फिर पानी मिलाकर गूंथते हैं, फिर चाक पर डालकर दिया बनाते हैं। फिर राहुल गांधी ने खुद ये सब किया।

उसके बाद राहुल वही एक सैलून में पहुंच गए। सालों से सैलून चलाने वाले अजीत ठाकुर अपने सामने राहुल गांधी को देखकर भौंचक रह गए। राहुल ने सादगी से सवाल पूछा, ‘क्या मेरी सेविंग कर दोगे?’ अजीत ने झट से हामी भरी और राहुल गांधी की दाढ़ी सेव कर दी। इसी दौरान राहुल ने उसके कामकाज के बारे में, घर परिवार के बारे में और कमाई को लेकर सवाल पूछ डाले। कैसे घर बार चल रहा है, सब कुछ जान लिया और जब सैलून से निकले तो दाढ़ी बनाने का मेहनताना 50 रुपये के बदले 500 रुपये दिया।

कुम्हार कॉलोनी में रहने वाली और शिल्पकारी में स्टेट विनर सीमा ने बताया कि वो राहुल गांधी की सादगी की कायल हो गईं। उन्होंने कहा, ‘इतने बड़े नेता जो टीवी पर और दूसरी जगह दिखते हैं, उनको सामने देखकर वह भी सरल स्वभाव में, हम लोग अचंभित हो गए। उन्होंने जो सवाल पूछा सबका जवाब दिया।’

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

बीएचईएल में 3 अफसर बनें जीएम हेड तबादले के साथ प्रभार में बदलाव

नई दिल्ली/भोपाल।बुधवार को भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने 16 अफसरों को ईडी बनाकर गुरूवार को...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...