16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदलित, पिछड़ों को लेकर कौन सी गलती का खामियाजा भुगत रही कांग्रेस,...

दलित, पिछड़ों को लेकर कौन सी गलती का खामियाजा भुगत रही कांग्रेस, राहुल गांधी ने बताया

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी ने दलित, पिछड़ों और अति पिछड़ों का भरोसा कायम रखा होता तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कभी सत्ता में नहीं आता। उन्होंने ‘दलित इन्फ्लुएंसर्स’ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वह अपनी पार्टी में ‘आंतरिक क्रांति’ लाएंगे और संगठन में वंचित तबकों के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

कांग्रेस वंचित वर्गों के हितों की रक्षा नहीं कर पाई
राहुल गांधी का कहना था कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है कि 1990 के दशक से कांग्रेस वंचित वर्गों के हितों की उस तरह से रक्षा नहीं कर पाई जिस तरह उसे करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, ”हमने दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों का विश्वास बरकरार रखा होता तो आरएसएस कभी सत्ता में नहीं आती…इंदिरा गांधी जी के समय पूरा भरोसा बरकरार था। दलित, आदिवासी, पिछड़ों और अल्पसंख्यक सब जानते थे कि इंदिरा जी उनके लिए लड़ेंगी।”

कांग्रेस को स्वीकार करनी होगी वास्तविकता
उन्होंने कहा कि 1990 के बाद विश्वास में कमी आई। इस वास्तविकता को कांग्रेस को स्वीकार करना पड़ेगा…कांग्रेस ने जिस प्रकार से आपके हितों की रक्षा करनी थी वो नहीं की। इस बयान से मुझे नुकसान हो सकता है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह सच है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दलित समुदाय के लोगों से कहा कि कांग्रेस में पहले आंतरिक क्रांति लानी पड़ेगी जिसमें हम आप लोगो को (संगठन में) शामिल करें। उन्होंने दावा किया कि हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था कभी भी दलितों और पिछड़ों के हाथ में नहीं रही।

सिस्टम पर बीजेपी, RSS का कंट्रोल?
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मौजूदा ढांचे में दलित और पिछड़ों की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं क्योंकि बीजेपी और आरएसएस ने पूरे सिस्टम को नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लिए ‘दूसरी आजादी’ आने वाली है जिसमें सिर्फ राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए नहीं लड़ना है, बल्कि संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत में हिस्सेदारी लेनी होगी। राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ही दलित विरोधी हैं।

मोदी, केजरीवाल को बताया दलित विरोधी
राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको स्पष्ट रूप से बता दूं कि जब केजरीवाल जी (राजनीति में) आए तो मैंने शुरुआत में उन्हें समझने की कोशिश की। मुझे समझ आया कि केजरीवाल भी नरेन्द्र मोदी की तरह एंटी रिजर्वेशन और एंटी दलित हैं। ये मोदी जी से थोड़ा ज्यादा परिष्कृत हैं।” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ”भाजपा वाले पूरी तरह फ्रॉड हैं, ये देश को नहीं चला सकते।”

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...