6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी का केजरीवाल को मोदी के बराबर खड़ा करना INDIA गुट...

राहुल गांधी का केजरीवाल को मोदी के बराबर खड़ा करना INDIA गुट में ममता-अखिलेश को चैलेंज

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी का दावा है कि अरविंद केजरीवाल भी बिल्कुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही हैं. कांग्रेस नेता का कहना है कि दोनो नेता सिर्फ झूठे वादे करते हैं – और अडानी, महंगाई और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर एक जैसे चुप्पी साध लेते हैं.

ऐसा लगता है, राहुल गांधी का स्टैंड दिल्ली चुनाव में ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के आम आदमी पार्टी को सपोर्ट देने के बाद बदला है. पहले राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी को निशाने पर भले ही ले लेते थे लेकिन अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला करने से बचते थे. लोकसभा चुनाव के पहले से शुरू हुआ ये सिलसिला हरियाणा चुनाव तक जारी था. और, लग रहा था दिल्ली में भी वही रुख देखने को मिलेगा, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं.

अब तो राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के नाम पर भी टार्गेट कर रहे हैं, और कांग्रेस की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित पर आम आदमी पार्टी के नेता के लगाये आरोपों की भी याद दिलाते हैं.

राहुल गांधी के भाषण का ज्यादा हिस्सा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी फोकस नजर आता है, लेकिन कोशिश पूरी होती है कि अरविंद केजरीवाल न बख्श दिये जायें. जिस तरह दिल्ली में राहुल गांधी ने केजरीवाल और मोदी को बराबर तराजू पर तौलने की कोशिश की है, ठीक ऐसे ही 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को भी मोदी के साथ कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी.

राहुल गांधी के लिए केजरीवाल और मोदी बराबर क्यों?
द‍िल्‍ली में कांग्रेस की चुनावी रणनीति करीब करीब साफ हो चुकी है. दिल्ली के सीलमपुर इलाके का चुनाव राहुल गांधी की पहली रैली के लिए किये जाने से ही कांग्रेस की चुनावी रणनीति काफी हद तक साफ हो गई थी, और राहुल गांधी के भाषण से सब कुछ साफ हो गया है.

सीलमपुर दिल्ली के मुस्लिम बहुल आबादी वाला क्षेत्र है. अब अगर ऐसे जगह कांग्रेस भी मैदान में उतरकर जोरदार कैंपेन करती है, तो नुकसान तो आम आदमी पार्टी का ही होगा – और अगर कांग्रेस जीतने में नाकाम रही, तो वोटों का बंटवारा तो कर ही देगी. मुस्लिम वोटों के बंटवारे का मतलब अरविंद केजरीवाल का नुकसान और बीजेपी को सीधा फायदा. ये चीज तो मुस्तफाबाद में खासतौर पर लागू होती है, जहां से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट और AIMIM के ताहिर हुसैन चुनाव लड़ने जा रहे हैं. अगर कांग्रेस की वजह से वोटों का बंटवारा हुआ तो बीजेपी के लिए दिल्ली में भी कुंदरकी जैसा तोहफा बीजेपी को मिलेगा.

सीलमपुर की रैली में राहुल गांधी कह रहे थे, नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि महंगाई कम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ… महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं… अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं… केजरीवाल आये और कहा कि दिल्ली साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा… अब हालात ऐसे हैं कि भयानक प्रदूषण है… लोग बीमार रहते हैं… लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं… जैसे, प्रधानमंत्री मोदी झूठे वादे और प्रचार करते हैं, वैसे ही झूठे वादे केजरीवाल भी करते हैं… दोनों में कोई फर्क नहीं है.

केजरीवाल और मोदी को एक साथ घेरते हुए राहुल गांधी कहते हैं, जब मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूं, नरेंद्र मोदी और केजरीवाल के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता… क्योंकि दोनो चाहते हैं क‍ि देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्‍पसंख्‍यकों को शासन-प्रशासन और संसाधनों में भागीदारी न मिले… केजरीवाल से कहिये कि वो देश के सामने कहें कि आरक्षण की सीमा बढ़ाएंगे, जातिगत जनगणना कराएंगे… हम दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराएंगे.

राहुल के निशाने पर ममता और अखिलेश भी तो हैं
अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी के भाषण पर टिप्पणी न करने की बात करते हुए भी बड़ा आरोप जड़ दिया है. अरविंद केजरीवाल का कहना है कि राहुल गांधी कांग्रेस को बचा रहे हैं, और वो देश बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा है, राहुल गांधी जी दिल्ली आए… मुझे बहुत गालियां दीं, पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा… उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है.सोशल साइट एक्स पर अरविंद केजरीवाल की पोस्ट को टैग करते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय लिखते हैं, ‘देश की चिंता बाद में करना, अभी नई दिल्ली की सीट बचा लो.’

और फिर अरविंंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी उसी लहजे में आती है, क्या बात है… मैंने राहुल गांधी जी पर एक ही लाइन बोली और जवाब बीजेपी वालों से आ रहा है… बीजेपी को देखिए कितनी तकलीफ हो रही है… शायद दिल्ली का ये चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के बीच सालों से पर्दे के पीछे चल रही जुगलबंदी पर से पर्दा हटा देगा. सीलमपुर से मिलता जुलता राहुल गांधी का भाषण 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव में भी सुनने को मिला था. तब राहुल गांधी ने ऐसे ही ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक जैसा बताया था.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए राहुल गांधी ने तब कहा था, ये पहला प्रदेश है जहां रोजगार के लिए कट-मनी देनी होती है… आपको नौकरी चाहिये, कोई काम चाहिये तो पहले ममता जी के लोगों को पैसे दो, तो आपका काम होगा.राहुल गांधी के भाषण में न तो ममता बनर्जी का जिक्र आया है, न ही अखिलेश यादव का – लेकिन अरविंद केजरीवाल के प्रति ताजा तल्खी तो उनके समर्थन का ही रिएक्शन लगता है.

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन किया था, एक दूसरे के उम्मीदवारों के लिए दोनो पार्टियों के नेताओं ने वोट भी मांगे थे. हालांकि, एक साथ रोड शो या प्रेस कांफ्रेंस से भी परहेज करते देखा गया था – अब वो सब पूरी तरह खुल कर सामने आ रहा है. सवाल है कि राहुल गांधी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को चुनाव के चलते निशाना बना रहे हैं, या फिर

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...