11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'PM मोदी पर राहुल गांधी का बयान ठीक नहीं था', HC की...

‘PM मोदी पर राहुल गांधी का बयान ठीक नहीं था’, HC की टिप्पणी, चुनाव आयोग को दिया 8 हफ्ते का वक्त

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने आपत्ति जताई है. राहुल गांधी ने दरअसल पीएम मोदी को ‘जेबकतरा’ कहा था. अब उनकी इसी टिप्पणी पर हाईकोर्ट ने कहा है कि राहुल का बयान ठीक नहीं था.

इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले पर उचित फैसला लेने के लिए चुनाव आयोग को आठ हफ्ते का समय दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने इस तरह के बयानों को लेकर नियम और सख्त करने के भी निर्देश दिए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी मामले पर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की.

क्या है मामला?
राहुल गांधी ने 21 नवंबर को राजस्थान के जालौर में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें जेबकतरा कहा था. उन्होंने कहा था कि मोदी का काम आपका ध्यान इधर-उधर करने का है. जैसे दो जेबकतरे होते हैं, एक आता है, आपके सामने आपसे बात करता है, आपका ध्यान भटकाता है. तब तक पीछे से कोई दूसरा जेब काट लेता है.

उन्होंने कहा था कि मोदी का काम आपका ध्यान भटकाना है. अडानी का काम आपकी जेब काटना है. दोनों आते हैं, एक टीवी पर आता है. आपसे कहेगा हिंदू-मुस्लिम, कभी क्रिकेट मैच में चला जाएगा. वो अलग बात है कि हरवा दिया. पीएम मतलब पनौती मोदी.

चुनाव आयोग ने जारी किया था नोटिस?
इस मामले पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भी जारी किया था. यह नोटिस जारी किए जाने के एक दिन पहले ही बीजेपी ने राहुल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी. आयोग ने राहुल को नोटिस जारी करते हुए इस पर जवाब देने को कहा था. उनसे पूछा गया था कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...