7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिलाइन में राहुल, ममता और नीतीश, AAP का ऐलान- 2024 में मोदी...

लाइन में राहुल, ममता और नीतीश, AAP का ऐलान- 2024 में मोदी Vs केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदार के तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर शुक्रवार को सीबीआई छापेमारी से आक्रोशित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दूसरे राज्यों में ‘आप’ के बढ़ते प्रभाव को नहीं रोक पाएगी और 2024 का लोकसभा चुनाव ‘केजरीवाल बनाम मोदी’ होगा।

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”’2024 में अगला लोकसभा चुनाव आप बनाम बीजेपी होगा, मोदी बनाम केजरीवाल होगा। हम मुकाबला करेंगे। मैं फिर कह रहा हूं कि आप केजरीवाल या हमारे शिक्षा, स्वास्थ्य मॉडल को नहीं रोक सकते हैं। आप हमारे स्वास्थ्य मंत्री या शिक्षा मंत्री को अरेस्ट कर सकते हैं, लेकिन दिल्ली का कोई काम नहीं रुकेगा। यदि आप केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को टारगेट करना चाहते हैं तो ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन पूरा देश देख रहा है। भारत को दुनिया में नंबर वन बनाने का मिशन नहीं रुकने वाला है।”

दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में कथित घोटाले की जांच के लिए एलजी की सिफारिश के बाद शुक्रवार को सीबीआई ने आबकारी विभाग संभालने वाले सिसोदिया के सरकारी आवास समेत 7 राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने इस दौरान कई डिवाइस और दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। उपमुख्यमंत्री समेत 15 लोगों का नाम एफआईआर में शामिल किया गया है। छापेमारी को लेकर ‘आप’ बेहद आक्रोशित है और इसे दिल्ली में केजरीवाल सरकार के अच्छे कामों को रोकने की कोशिश बता रही है।

पीएम पद के लिए दावेदारी पर खुलकर आई AAP
आम आदमी पार्टी ने पीएम पद के दावेदार के तौर पर केजरीवाल के नाम का ऐलान भले ही आज किया हो, लेकिन इसके संकेत पंजाब में पार्टी की जीत के बाद से ही मिलने लगे थे। पंजाब में सत्ता मिलने के बाद ही केजरीवाल ने पीएम मोदी के खिलाफ अपने रुख में बदलाव करते हुए आक्रामता दिखानी शुरू कर दी थी, जबकि 2019 के बाद से वह सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते थे। केजरीवाल के ‘मेक इंडिया नंबर वन’ मिशन को भी इसकी कड़ी के रूप में देखा जा रहा था। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के नाम का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी अघोषित उम्मीदवार हैं तो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और हाल ही में भाजपा को झटका देकर महागठबंधन में लौटे नीतीश कुमार भी 2024 में खुद को दावेदार के तौर पर पेश कर सकते हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...