10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यराहुल बोलें 'हवा', जयराम कहें 'B-टीम', फिर भी AAP की मदद चाहे...

राहुल बोलें ‘हवा’, जयराम कहें ‘B-टीम’, फिर भी AAP की मदद चाहे कांग्रेस

Published on

गांधीनगर

गुजरात चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के दो दशक से ज्यादा पुराने शासन को खत्म करने की कोशिश में मैदान में है। अब इसके लिए पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी (AAP) समेत किसी भी दल का समर्थन लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इसके विपरीत पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में जीत का दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आप की मौजूदगी को ‘हवा’ भी बताया है।

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के जरिए कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक की दूरी तय कर रहे राहुल फिलहाल तेलंगाना में हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘कांग्रेस गुजरात में असरदार तरीके से चुनाव लड़ रही है। आप केवल हवा में है। जमीनी स्तर पर उसका कुछ नहीं है। गुजरात में कांग्रेस सॉलिड पार्टी है।’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है।

इधर समर्थन लेने तैयार हैं कांग्रेस के दिग्गज
गुजरात कांग्रेस की कमान संभाल चुके और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी दावा कर रहे हैं कि पार्टी को आप का समर्थन लेने में ‘कोई आपत्ति’ नहीं है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक वीडियो क्लिप में सोलंकी को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘शंकरसिंह जी हों, छोटूभाई वसावा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी या कोई भी हो। अगर आम आदमी पार्टी अपना समर्थन कांग्रेस को देगी तो हम ले लेंगे। हमें कोई आपत्ति नहीं है… हम समर्थन लेंगे।’

रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हमें भाजपा जैसी फासीवादी सांप्रदायिक पार्टी खिलाफ लड़ना होगा, जो जनता विरोधी है। बढ़ती कीमतें हों, जहरीली शराब हो, मोरबी हो… ऐसे हालात से हमारी रक्षा कौन करेगा। हम ऐसे लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं।’इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सोलंकी ने कहा था, ‘अगर आम आदमी पार्टी पूरे गुजरात में हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करती है, तो इसमें गलत क्या है?’ हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से नहीं, बल्कि अपनी बात कह रहे हैं।

कांग्रेस बता रही है आप को भाजपा की बी-टीम
कांग्रेस आप को भाजपा की ‘बी-टीम’ भी बता रही है। साथ ही पार्टी का कहना है कि असली मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि आप साल 2012 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समर्थित आंदोलन से निकली है। उन्होंने कहा, ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन आरएसएस का संगठन था और आप वहां से निकली है।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...