12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'राहुल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, उन्हें आगरा में भर्ती करवाना चाहिए',...

‘राहुल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, उन्हें आगरा में भर्ती करवाना चाहिए’, बोले केशव मौर्य

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. केशव प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए. केशव प्रसाद केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर आगरा में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे थे. इस दौरान राहुल के अमेरिका दौरे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल को आगरा अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही. इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को गुंडों का सरदार बताया.

अखिलेश पर साधा निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, गुंडों, अपराधियों और माफियाओं का कैसे सपा से पूरी तरह से जुड़ाव हो जाए, लोगों को कैसे परेशान किया जाए. इसके लिए काम किया जा रहा. सपा का कैडर मतलब गुंडों- माफियाओं और अपराधियों का कैडर. सपा गुंडों, अपराधियों और माफियाओं की पार्टी है. इसके सरदार अखिलेश यादव हैं. उनकी मानसिकता ये है कि कैसे राज्य में गुंडागर्दी बढ़े. लेकिन हम इसे बढ़ने नहीं देंगे. गुंडागर्दी करने वालों, जमीन पर कब्जा करने वालों और दंगा फैलाने वालों की जगह जेल में है.

यूपी में 80 सीटें जीतेंगे
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि हम इस बार 2014 का आंकड़ा पार करेंगे. 2014 में हम यूपी में 73 सांसद जीते थे. 2024 में पूरे 80 सांसद जीतेंगे. उन्होंने कहा कि देश की जनता इस संकल्प के साथ खड़ी है कि पीएम मोदी 2019 से भी बड़े बहुमत की सरकार बनाएं और देश को विश्व गुरु बनाएं. उन्होंने कहा कि यूपी में नगर निगम चुनाव में हम 17 में 17 सीटें जीते हैं. ऐसे ही लोकसभा चुनाव में हम जीतेंगे. राज्य में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है.

अखिलेश और केजरीवाल की मुलाकात पर कही ये बात
अखिलेश यादव की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि बीजेपी विरोधी हैं, सब एक साथ मिल रहे हैं. वे भले ही मिल जाएं, लेकिन जनता उनसे मिलने वाली है. जनता ने तय कर लिया है, हमारे नेता मोदी जी हैं, उन्हें जिताएंगे. कमल खिलाएंगे, साइकिल पंचर करेंगे.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...