15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिरेल मंत्री ने गिनाया सब्सिडी, पेंशन, सैलरी और ईंधन का खर्च, बोले-...

रेल मंत्री ने गिनाया सब्सिडी, पेंशन, सैलरी और ईंधन का खर्च, बोले- नहीं दे सकते सीनियर सिटीजन को रियायत

Published on

नई दिल्ली,

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार सदन में कहा कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतें फिलहाल बहाल नहीं की जा सकतीं क्योंकि यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी पिछले साल दी गई थी. इसके अलावा सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर के पेंशन और वेतन बिल भी बहुत ज्यादा हैं.महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सवाल किया था कि ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायत कब बहाल होगी? इस पर मंत्री वैष्णव लोकसभा में जवाब दे रहे थे. मालूम हो कि COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद से इस रियायत को निलंबित कर दिया गया है.

मंत्री ने कहा कि रेलवे ने यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है, जो एक बड़ी राशि है और कुछ राज्यों के वार्षिक बजट से भी बड़ी है. उन्होंने कहा कि रेलवे का वार्षिक पेंशन बिल 60,000 करोड़ रुपये है, वेतन बिल 97,000 करोड़ रुपये है जबकि ईंधन पर 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा- हमने पिछले साल 59,000 यात्री सब्सिडी दी है, नई सुविधाएं आ रही हैं. अगर नए फैसले लेने होंगे तो हम लेंगे, फिलहाल सभी को रेलवे की स्थिति पर गौर करना चाहिए.

हर टिकट पर 55% कंसेशन दिया जा रहा
लोकसभा में सांसद सुरेश धनोरकर ने सवाल किया कि कोविड महामारी से पहले, रेलवे में वृद्ध नागरिकों और स्वीकृति धारक पत्रकारों को जो कन्सेशन मिलता था, क्या सरकार उसे फिर से शुरू करेगी? इसपर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हर रेल यात्री को आज भी करीब-करीब 55 प्रतिशत कन्सेशन दिया जा रहा है.

उन्होंने समझाते हुए कहा कि अगर एक यात्री को ले जाने के लिए रेलवे की कॉस्ट 1.16 रुपये आती है तो रेलवे, यात्रियों से केवल 40-48 पैसे ही चार्ज करती है. पिछले साल केवल यात्री सेवा पर कुल सब्सिडी करीब 59 हजार करोड़ दी गई थी.

हर दिन 12 किमी. तक बिछाए जा रहे ट्रैक 
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे में हर साल 5000 किलोमीटर से ज्यादा का इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है. इसी तरह 12 किलोमीटर प्रतिदिन नए ट्रैक लगाए जा रहे हैं जो, यूपीए सरकार में 4 किमी/दिन होता था.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...