6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालभारी बारिश के चलते रेल ट्रैक उखड़ा, दिल्ली-भोपाल रूट पर कई ट्रेनें...

भारी बारिश के चलते रेल ट्रैक उखड़ा, दिल्ली-भोपाल रूट पर कई ट्रेनें रुकी, शताब्दी और वंदे भारत भी लेट, कुछ कैंसिल

Published on

ग्वालियर

एमपी में जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। साथ ही रेल यातायात पर भी इसका असर हुआ है। भारी बारिश के कारण दिल्ली-भोपाल रूट पर रेल ट्रैक उखड़ गया है। इसके बाद कई ट्रेनें जहां-तहां रुक गई हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। साथ ही कुछ को रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेल प्रशासन ट्रैक को ठीक करने में जुटी है।

दरअसल, भारी बारिश के चलते धौलपुर और मुरैना के बीच पटरी से मिट्टी का कटाव हुआ है। इसकी वजह से ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। यह मुख्य मार्ग है, लंबी दूरी की कई ट्रेनें गुजरती हैं, जिसकी वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कुछ का रूट बदल दिया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेन कैंसिल की गई हैं।

ग्वालियर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस भी लेट चल रही है। दोनों ही महत्वपूर्ण ट्रेनें दो से तीन घंटे लेट से चल रही है। इसके साथ ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें खड़ी हैं। बारिश का सिलसिला भी लगातार जारी है। यात्री भी स्टेशन पर लगातार परेशान हो रहे हैं। रेलवे की तरफ से रूट डायवर्जन की जानकारी उन्हें दी जा रही है। वहीं, बारिश नहीं थमी तो परेशानी और भी बढ़ सकती है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

वहीं, झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक में यह दिक्कत बरसात के कारण हुई है । दरअसल, बीती रात हुई तेज बारिश से पानी का बहाव होने से चंबल नदी के आसपास हेतमपुर रेलवे स्टेशन के आसपास पटरियों के नीचे से मिट्टी बह गई थी । जैसे ही रेल विभाग को इसकी सूचना मिली दिल्ली की तरफ से आने वाले अप ट्रैक का ट्रैफिक तत्काल रोक दिया गया। लेकिन ट्रैक पर कार्य तेजी से चल रहा है। ट्रैक को दुरुस्त कर ट्रैफिक को जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...