19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु में बारिश और बाढ़ से तबाही, सीएम की मीटिंग में सो...

बेंगलुरु में बारिश और बाढ़ से तबाही, सीएम की मीटिंग में सो गए मंत्री R Ashoka, तस्वीर वायरल

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भारी बारिश से परेशान है। पूरे शहर में तबाही मची है। घरों से लेकर दफ्तरों तक पानी ही पानी है। कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है तो स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। आईटी हब की रफ्तार थम गई है। बेंगलुरु को लोग वेनिस कह रहे हैं। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने हालात देखते हुए बैठक बुलाई। बाढ़ और बारिश के हालात पर हुई इस गंभीर बैठक में कर्नाटक के मंत्री आर अशोका के सोने की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर कर्नाटक कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई और मंत्री आर अशोक पर तंज भी कसा गया।

कर्नाटक कांग्रेस ने मंत्री आर अशोका की दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इन दोनो तस्वीरों में वह सोते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ही कन्नड़ भाषा में तंज किया गया। कर्नाटक कांग्रेस ने लिखा, ‘डूबने के कई प्रकार होते हैं। राज्य के लोग बारिश में डूब रहे हैं। मंत्री अपनी नींद में डूब रहे हैं। बाढ़ समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस पर मंत्री आर अशोका की शानदार नींद। ‘हलाल कट’ यानी जाग जाएंगे! क्या आपने मंत्री से कहा था कि ‘जिसे कोई चिंता नहीं है वह हमेशा के लिए सोता है?’

सीएम ने बुलाई थी बैठक
सोमवार को मंत्री आर अशोक ने भी बाढ़ समीक्षा बैठक से फोटो भी शेयर कीं, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को बेंगलुरु में जलभराव के लिए अप्रत्याशित बारिश और पिछली कांग्रेस सरकारों के कुशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर मुश्किल का सामना करते हुए शहर में बारिश से उपजी समस्याओं को दूर करने की चुनौती स्वीकार की है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में फिर ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

सभी जलाशय फुल
पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में हो रही बारिश के कारण बहुत से इलाके जलमग्न हैं और जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। बोम्मई ने कहा, ‘कर्नाटक, विशेष रूप से बेंगलुरु में पिछले 90 साल में ऐसी अप्रत्याशित बारिश नहीं हुई थी। सभी जलाश्य भर गए हैं और उनमें क्षमता से अधिक पानी है। लगातार बारिश हो रही है, हर दिन वर्षा हो रही है।’

बसवराज ने हालात पर दी सफाई
बसवराज ने कहा कि ऐसी छवि बनाई जा रही है कि पूरे शहर में समस्या व्याप्त है जबकि ऐसा नहीं है। बोम्मई ने कहा कि दो जोन में समस्या है, जिनके कुछ कारण हैं, विशेष रूप से महादेवपुरा में क्योंकि उस छोटे से क्षेत्र में 69 टैंक (तलाब) हैं और सभी भर गए हैं। दूसरा, सभी प्रतिष्ठान निचले इलाकों में हैं और तीसरा यह कि अतिक्रमण हुआ है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...