12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड से हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, हाईवे जाम, मंडी में...

उत्तराखंड से हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, हाईवे जाम, मंडी में फंसे 200 से अधिक पर्यटक

Published on

नई दिल्ली

देश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। जहां हिमाचाल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं वहीं उत्तराखंड से भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। असम में आई बाढ़ के रहते 5 लाख से ज़्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री से बात कर हालात का जायजा लिया है।

हिमाचल प्रदेश में सड़कें बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने रविवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बागीपुल इलाके में अचानक आई बाढ़ के रहते पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

मंडी जिला पुलिस के डीएसपी पधर संजीव सूद ने एएनआई को बताया, “पराशर झील के पास मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई है, जिससे मंडी पराशर रोड पर बग्गी पुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।” डीएसपी सूद ने आगे कहा कि इलाके में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मंडी पुलिस ने जानकारी दी कि मंडी में बाघी पुल के आसपास बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कमांद से आगे पराशर की ओर जाने वाली सड़क बंद हो गई है।

कई गाड़ियां फंसी
पुलिस ने कहा कि चंबा से छात्रों की एक बस और पराशर से वापस आ रहे कई वाहन फंस गए हैं। बाढ़ के रहते फंसे हुए लोगों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है क्योंकि फिलहाल सड़क खुलने की कोई संभावना नहीं है।

सड़कें बंद, पुलिस ने आगे के लिए क्या जानकारी दी है
मंडी पुलिस ने जानकारी दी कि मंडी में बाघी पुल के आसपास बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कमांद से आगे पराशर की ओर जाने वाली सड़क बंद हो गई है। पुलिस ने कहा कि चंबा से छात्रों की एक बस और पराशर से वापस आ रहे कई वाहन फंस गए। पुलिस ने कहा, “उनके रात्रि प्रवास के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है क्योंकि आज रात सड़क खुलने की कोई संभावना नहीं है।”

उत्तराखंड में भी भारी बारिश, यात्रा रुकी
देश के अलग हिस्सों की तरह उत्तराखंड में भी भारी बारिश है। जिसके रहते केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के कलेक्टर मयूर दीक्षित ने यह आदेश देते हुए कहा कि भारी बारिश के राहते यह फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जून तक भारी बारिश की संभावना दर्ज कराई है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...