12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाएं… मार्च के पहले...

दिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाएं… मार्च के पहले दिन ही मौसम का यू टर्न

Published on

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से तेज बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी गरज-तड़प के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे तक मौसम का यही हाल रहेगा।

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी का असर
दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का असर देखा जा रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा हिमपात के कारण ठंडक बढ़ गई है। उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन हुआ, जिससे कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश के चलते भूस्खलन हुआ, जिससे कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। प्रशासन ने नदियों और नालों के आसपास रहने वालों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास ज्यादा होगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।

हरियाणा, यूपी और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत और रोहतक में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, उत्तराखंड और पंजाब में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासतौर पर किसानों को फसलों के नुकसान से बचने के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी गई है।

आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR में मौसम ठंडा बना रहेगा। रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बनी रहेगी। वहीं, अगले हफ्ते से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मार्च की शुरुआत में ठंड का असर पहले की तुलना में ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...