10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यराजस्थान : पीटकर कुल्हाड़ी से काटा, फिर कार से रौंदा... लव मैरिज...

राजस्थान : पीटकर कुल्हाड़ी से काटा, फिर कार से रौंदा… लव मैरिज कर चुके दोस्त के परिवार को समझाने गया था शख्स

Published on

झुंझुनूं ,

राजस्थान के झुंझुनूं में लव मैरिज को लेकर हुए विवाद में घरवालों से समझौता कराने गए दोस्त के साथ लड़के के घरवालों ने जो किया वह भयानक था. लड़के के घर वाले इस लव मैरिज से इतनी बुरी तरह से खफा थे कि उन्होंने समझौता कराने आए अपने ही बेटे के दोस्त को पीट-पीटकर कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला.

हैरानी की बात है कि इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हत्यारों ने फिर उसे कार से भी कुचला. दिनभर से बाहर रहने के बाद जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके साथी दोस्तों को फोन किया. लेकिन जिसके समझौते के लिए वह गया था उस दोस्त ने गहरी नींद में सोने का कहकर फोन बंद कर लिया. फिर मृतक सतीश के बड़े भाई सचिन ने थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज करवाई .

घटना सूरजगढ़ के दोबड़ा गांव की है. मामला तब खुला जब यहां एक खेत में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सतीश (18) उर्फ तनेश निवासी लोहारू के रूप में हुई. थानाधिकारी सुखेदव सिंह के अनुसार सतीश की बॉडी के पास कुल्हाड़ी और बाइक मिली और पास में कार के टायरों के निशान भी मिले थे.

पुलिस जाँच में सामने आया कि शाम करीब 5 बजे दोबड़ा गांव निवासी प्रीतम चौधरी अपने दोस्त सतीश और कार्तिक के साथ अपने घर आया था. प्रीतम ने लव मैरिज कर ली थी और घरवालों ने उसे बेदख़ल कर दिया था. ऐसे में प्रीतम संपत्ति में हिस्से के लिए दोस्तों को लेकर पहुंचा था.यहां जब विवाद बढ़ा और मारपीट हुई तो तीनों बाइक पर भागे. घरवालों ने भी इनका पीछा किया. आगे भागते वक्त सतीश गिर पड़ा और प्रीतम के घरवालों के हत्थे चढ़ गया. फिर दोस्त को ही घरवालों ने बेरहमी से पीट-पीट कर और कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला. जाते-जाते वे उसे कार से रौंदते गए.

वारदात के बाद प्रीतम के परिवार के फरार होने से पुलिस का शक इन पर गहराया. पुलिस ने एक आरोपी नवीन कुमार उर्फ़ ढिल्लो को गिरफ़्तार कर लिया है और बाकि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...