14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यराजस्थान : 6 टुकड़ों में काटी ब्यूटीशियन की लाश, प्लास्टिक की थैलियों...

राजस्थान : 6 टुकड़ों में काटी ब्यूटीशियन की लाश, प्लास्टिक की थैलियों में भरकर दफनाया…

Published on

नई दिल्ली,

राजस्थान के जोधपुर में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है. 50 साल की महिला अनीता चौधरी, जो दो दिन पहले लापता हो गई थीं. उनकी लाश पुलिस को 6 टुकड़ों में मिली है. शव के अंग प्लास्टिक की थैलियों में आरोपी के घर के पास एक गहरे गड्ढे में दफन पाए गए हैं. पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे गुल मोहम्मद नाम का शख्स हो सकता है, जिसकी तलाश जारी है.

पत्नी ने किया मर्डर का खुलासा
बता दें कि 27 अक्टूबर को अनीता चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति मनमोहन चौधरी ने सरदारपुरा थाने में दर्ज कराई थी. तफ्तीश के दौरान पुलिस को अनीता के फोन से गुल मोहम्मद नामक व्यक्ति के संपर्क की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने गंगाना गांव में आरोपी के घर छानबीन की. पूछताछ में गुल मोहम्मद की पत्नी ने पहले जानकारी देने से इनकार किया, पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पति ने अनीता की हत्या कर शव घर के पीछे दफना दिया है.

12 फीट के गड्ढे में मिला शव
एडीसीपी निशांत भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से 12 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई की, जिसमें प्लास्टिक की थैलियों में शव के टुकड़े बरामद किए गए. जांच में पाया गया कि शव को छह हिस्सों में काटा गया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी भेजा गया है.

क्या है पूरा मामला
अनीता चौधरी सरदारपुरा बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जबकि आरोपी गुल मोहम्मद की दुकान भी उसी टावर में थी, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान हो गई थी. 28 अक्टूबर को अनीता आखिरी बार अपने ब्यूटी पार्लर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसके बाद पति मनमोहन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सीसीटीवी फुटेज में अनीता को ऑटो में जाते देखा गया, जिसके ऑटो चालक ने पुलिस को गंगाना गांव पहुंचने की जानकारी दी.

आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और शहर के कई इलाकों में गुल मोहम्मद की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी, क्योंकि आरोपी ने पहले ही अपने घर के पास गड्ढा खोद रखा था. वही अनीता के बेटे का आरोप है कि गुल मोहम्मद ने उनकी मां को धोखे में लेकर उनकी हत्या की. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जोधपुर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है.

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...